Advertisement

Rolls-Royce TAXI: मात्र 25 हजार में बनें 10 करोड़ की कार के मालिक, VIDEO में देखें कैसी है लग्जरी कार

यह ऑफर केरल के चेम्मनूर ज्वैलर ग्रुप के चैयरमैन डॉ. बॉबी चेम्मनूर की ओर से दिया जा रहा है जिसने अपने रोल्स रॉयस कार को टैक्सी में बदल दिया है.

Rolls-Royce TAXI: मात्र 25 हजार में बनें 10 करोड़ की कार के मालिक, VIDEO में देखें कैसी है लग्जरी कार

Rolls Royce Car

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः महंगी गाड़ियों का शौक किसको नहीं होता? हर इंसान चाहता है कि उसके पास लग्जरी कार हो जिसको देखकर लोग शॉक हो जाएं. अगर आप भी ऐसी ख्वाहिश रखते हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं क्योंकि अब आप भी मात्र कुछ रुपये देकर 10 करोड़ से ज्यादा कीमत वाली लग्जरी कार Rolls Royce कार में घूम सकते हैं. 

यह ऑफर केरल के चेम्मनूर ज्वैलर ग्रुप के चैयरमैन डॉ. बॉबी चेम्मनूर की ओर से दिया जा रहा है जिसने अपने रोल्स रॉयस कार को टैक्सी में बदल दिया है. अगर आप इस कार में सफर करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको मात्र 25 हजार रुपये देने होंगे. हालांकि आपको यह किराया अन्य टैक्सियों के मुकाबले ज्यादा लग सकता है लेकिन 10 करोड़ से ज्यादा कीमत वाली Rolls Royce Phantom VII LWB लग्जरी सेडान कार में पूरे दिन सवारी करने के बाद यह किराया आपको कम लगने लगेगा.

बॉबी ने रोल्स रॉयस को क्यों बना दी टैक्सी

बॉबी के अनुसार लोग उनकी गाड़ी को ललचाई नजरों से देखते थे जो उन्हें पसंद नहीं आता था और वे कार में सफर करने में असहज महसूस करते थे. इसलिए उन्होंने इसे टैक्सी में बदलने का फैसला लिया. बॉबी ने सबसे पहले इस कार के रंग को गोल्डेन में कन्वर्ट किया जिससे यह एकदम सोने का फील देती है और कार के ऊपर टैक्सी की लाइट भी लगा दी है जिससे लोग कन्फ्यूज ना हों. इस कार का नंबर 0001 है जो काफी वीआईपी  है और बॉबी ने इस कार को चैरिएट नाम दिया है. हाल ही में इस का को बेंगलुरू की सड़कों पर देखा गया है जिसका वीडियो SPOTTER INDIA CARS नाम के चैनल पर शेयर किया गया है. 


कीमत जान आप भी हो जाएंगे शॉक

रिपोर्ट्स के अनुसार की मानें तो Royce Phantom VII की कीमत 10 करोड़ 30 लाख रुपये है. इस कार में कई लग्जरी फीचर्स मिलते हैं और इसके साथ इसमें 6.75 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड V12 इंजन दिया गया है जो 460PS की पावर और 720Nm का टॉर्क जेरनेट करता है. यह कार केवल 6.1 सेकेंड में 0 से 100kmph की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 240kmph की है.

भारत में इन लोगों के पास हैं रोल्स रॉयस कार

भारत में अंबानी परिवार के पास तीन कलिनन एसयूवी सहित कई रोल रॉयस कारें हैं. लुलु मॉल के मालिक एमए यूसुफ अली एक रोल्स रॉयस कलिनन के मालिक हैं और अजय देवगन, ऋतिक रोशन, अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा, संजय दत्त, भूषण कुमार जैसे अभिनेता कुछ भारतीय हस्तियां हैं, जिनके पास रोल्स रॉयस की लग्जरी सेडान और एसयूवी हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement