Advertisement

Google Gemini से AI फोटो बनाने वाली लड़की ने बताया अपना अनुभव, सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश

भारत में Google Gemini से फोटो बनाने की ट्रेंड आजकल खूब वायरल है. इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर AI और Privacy को लेकर चिंता बढ़ गई है. आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला..

Latest News
Google Gemini से AI फोटो बनाने वाली लड़की ने बताया अपना अनुभव, सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश
Add DNA as a Preferred Source

सोशल मीडिया पर इन दिनों AI Photo Trend तेजी से वायरल हो रहा है. खासकर Google Gemini से बनाई गई साड़ी वाली तस्वीरें हर जगह चर्चा में हैं. लड़कियां अपनी फोटो अपलोड करके नए लुक्स में खुद को देखने का शौक पूरा कर रहे हैं. लेकिन उत्तर प्रदेश के वाराणसी की रहने वाली एक युवती का अनुभव इस ट्रेंड को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है. उसका दावा है कि Gemini ने उसकी तस्वीर में ऐसी डिटेल्स दिखा दीं, जो असली फोटो में बिल्कुल भी नहीं थीं. 

एक ऐसी चीज दिखाई दी जिसने उन्हें हिला दिया

दरअसल, वाराणसी की झलक भावनानी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की, जो तेजी से वायरल हो रहा है. झलक ने बताया कि वह भी Gemini के साड़ी एआई ट्रेंड से प्रभावित हुईं और उन्होंने अपनी एक फोटो अपलोड की. असल तस्वीर में उन्होंने पूरी बाजू वाले कपड़े पहने हुए थे और उनका हाथ पूरी तरह से ढका हुआ था. लेकिन जब Gemini ने उनकी इमेज को कन्वर्ट करके साड़ी लुक में बदला, तो उसमें एक ऐसी चीज दिखाई दी जिसने उन्हें हिला दिया. 

निजी जानकारी के लिए खतरा

झलक के अनुसार, कन्वर्टेड फोटो में उनके दाहिने हाथ पर एक तिल दिख रहा था. यह देखकर वह चौंक गईं क्योंकि उनके असली हाथ पर भी ठीक उसी जगह तिल है. उन्होंने कहा कि जिस फोटो को उन्होंने अपलोड किया था, उसमें उनका हाथ ढका हुआ था, ऐसे में सवाल उठता है कि Gemini को यह जानकारी आखिर कैसे मिली.  झलक ने अपनी पोस्ट में लिखा कि AI का यह अनुभव चौंकाने वाला है और यह हमें हमारी प्राइवेसी को लेकर सतर्क रहने का संदेश देता है. उन्होंने लोगों को सलाह दी कि इस तरह के ट्रेंड को अपनाने से पहले कई बार सोचें क्योंकि यह हमारी निजी जानकारी के लिए खतरा हो सकता है.

तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं

उनकी पोस्ट पर सोशल मीडिया यूज़र्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं. कई लोगों ने उनके दावे को सही माना और कहा कि यह वाकई चिंता की बात है. वहीं कुछ यूज़र्स ने इस पर शक जताया और पूछा कि कहीं उन्होंने प्रॉम्प्ट में मोल का जिक्र तो नहीं किया था. इस पर झलक ने दोबारा वीडियो बनाकर लोगों के सवालों का जवाब दिया. उन्होंने बताया कि पिछली बार बनाई गई रील मिरर हो गई थी, जिसकी वजह से हाथ को लेकर कन्फ्यूजन हुआ. साथ ही उन्होंने अपना प्रॉम्प्ट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया और कहा कि उसमें मोल जैसी कोई डिटेल नहीं थी. 


यह भी पढ़ें: 75 के हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी! जानिए कैसा रहा उनका अब तक का राजनीतिक सफर


प्राइवेसी को लेकर बहस छेड़ दी है

बहरहाल, इस पूरी घटना ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर AI और प्राइवेसी को लेकर बहस छेड़ दी है. लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि कहीं ऐसी AI टेक्नोलॉजी हमारे निजी डाटा को खतरनाक तरीके से इस्तेमाल तो नहीं कर रही. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement