Advertisement

एक बार फिर डाउन हुआ Twitter, लोगों को लॉगिन करने में हो रही है परेशानी

डाउन डिटेक्टर पर की गई रिपोर्ट्स के मुताबिक कई यूजर्स Twitter के वेब वर्जन में लॉगिन नहीं कर पा रहे हैं.

एक बार फिर डाउन हुआ Twitter, लोगों को लॉगिन करने में हो रही है परेशानी

Twitter

Add DNA as a Preferred Source

माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) के वेब वर्जन में लॉगिन करने में कई यूजर्स को परेशानी हो रही है. ट्विटर यूजर्स आज यानी गुरुवार सुबह 6:30 बजे से लॉगिन नहीं कर पा रहे हैं. ऐसे मामलों को ट्रैक करने वाली वेबसाइट डाउन डिटेक्टर पर दी गई जानकारी के मुताबिक यूजर्स लगातार ट्विटर में लॉगिन न कर पाने को लेकर रिपोर्ट कर रहे हैं. 

Downdetector.com पर दी गई जानकारी के अनुसार अब तक लगभग 10 हजार लोग ट्विटर के डाउन होने को लेकर रिपोर्ट कर चुके हैं. इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार इसमें से 81 प्रतिशत लोगों को वेबसाइट पर लॉगिन करने में परेशानी हुई है यानी वे ट्विटर के वेब वर्जन में लॉगिन नहीं कर पा रहे हैं.

भारत में इन शहरों में आ रही है परेशानी

डाउनडिटेक्टर पर यूजर्स द्वारा किए गए रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह करी 6:13 बजे से ट्विटर ठीक से नहीं चल रहा है. उस वक्त कुल 433 शिकायतें मिलीं थी और भारत में कई यूजर्स ट्विटर के वेब वर्जन में लॉगिन नहीं कर पा रहे हैं. अगर भारतीय शहरों की बात की जाए तो दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु और नागपुर जैसे बड़े शहरों के यूजर्स को इस परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं लखनऊ, कोलकाता और अहमदाबाद जैसे शहरों में भी यूजर्स प्रभावित हुए है. 

क्या है Downdetector?

यह एक इंडीपेंडेंट वेबसाइट है जिसे Ookla, LLC द्वारा चलाया जाता है.  Downdetector, यह पता लगाता है कि कोई वेबसाइट काम कर रही है या नहीं. इसको डेवलप करने का उद्देश्य यह है कि यूजर्स आसानी से किसी भी प्लेटफॉर्म पर आ रही परेशानी के बारे में आसानी से जान सकें और उसके बारे में रिपोर्ट कर सकें. इसकी शुरुआत 2012 में की गई थी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement