टेक-ऑटो
Twitter खरीद के बाद एलन मस्क ने कर्मचारियों के लिए बेहतर वर्कप्लेस का दावा किया था लेकिन पैसा बचाने के चक्कर में दफ्तर की सही सफाई तक नहीं हो रही है.
डीएनए हिंदी: वैश्विक स्तर पर माइक्रोब्लॉगिंग साइट्स के तौर पर सबसे ज्यादा पॉपुलर ट्विटर (Twitter) ही है. इसे टेस्ला के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) ने खरीद लिया है लेकिन खास बात यह है कि वे अब पैसा बचाने के लिए कुछ भी कर रहे हैं. उनकी नौटंकियों का नुकसान अब ट्विटर के मुख्य दफ्तर (Twitter Head Office) में काम करने वाले कर्मचारियों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है. जानकारी के मुताबिक पैसे बचाने के चक्कर में दफ्तर की सही तरह से सफाई नहीं हो रही है. एलन मस्क इतने कंजूस हो रहे हैं कि दफ्तर के वॉशरूम में टॉयलेट पेपर तक नहीं रख रहे हैं जिसके चलते कर्मचारी खुद टॉयलेट पेपर लाने पर मजबूर हो गए हैं.
एक रिपोर्ट के मुताबिक एलन मस्क ट्विटर के खर्चे को कम करने के लिए इस हद तक आ गए हैं कि उन्होंने सैन फ्रांसिस्को में स्थित कंपनी के मुख्यालय में टॉयलेट पेपर को रखने की तक की सुविधा को खत्म कर दी है और सफाई तक नहीं हो रही है. इसके चलते कर्मचारियों को अपने घर से टॉयलेट पेपर लेकर ऑफिस आना पड़ रहा है. एलन मस्क काफी बड़े स्तर पर कॉस्ट कटिंग कर रहे हैं. इसके चलते वे कंपनी का काफी सामान भी बेचा गया है.
बता दें कि एलन मस्क ने इसी महीने ऑफिस से गार्ड और चपरासियों को भी हटा दिया है ताकि कंपनी का पैसा बचाया जा सके. चौकीदारों तब हटाया गया जब वे सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए थे, इसके चलते मस्क ने उन सभी को ही निकाल कर कॉस्ट कटिंग कर ली. सूत्रों के मुताबिक गार्डों की अनुपस्थिति की वजह से ऑफिस की व्यवस्था बदहाल हो गई है. जगह-जगह गंदगी पसरी हुई है और अस्थिरता का माहौल है.
जानकारी के मुताबिक कुछ कर्मचारी अपने लिए घर से टॉयलेट पेपर लेकर आ रहे क्योंकि वॉशरूम में पेपर ही नहीं रखा जा रहा है.मस्क ने ट्विटर के सभी कर्मचारियों को दो मंजिलों में शिफ्ट कर दिया है जबकि चार अन्य मंजिलों पर ऑफिस को बंद कर दिया है. यह भी सुनने में आ रहा है कि मस्क उन फ्लोर्स को किराए पर अन्य किसी कंपनियों को दे सकते हैं.
कंपनी ने न्यूयॉर्क में अपनी एक इमारत में सफाईकर्मियों और कुछ सुरक्षा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है. इस मामले में कहा गया है कि मस्क कथित तौर पर गैर-श्रमिक खर्चों में 500 मिलियन की कटौती का प्रयास कर रहे हैं जिससे कंपनी के फालतू के खर्चे कम किए जा सके. खास बात यह है कि ट्विटर अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है और इसके चलते डाटा सिक्योरिटी के खतरे की भी संभावनाएं बनने लगी हैं.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.