टेक-ऑटो
ट्विटर के को-फाउंडर जैक डोर्सी Bitchat नाम के एक मैसेजिंग ऐप पर काम कर रहे हैं. इस ऐप की खासियत ये है कि यह ब्लूटूथ टेक्नीक से काम करेगा और इसकी मदद से बिना इंटरनेट के भी मैसेज भेजे जा सकेंगे.
ट्विटर के को-फाउंडर जैक डोर्सी ने एक नए मैसेजिंग ऐप का ऐलान किया है. फिलहाल इस ऐप का रिव्यू चल रहा है. ऐप का नाम है Bitchat. इस ऐप की सबसे बड़ी खासियत ये है कि ये ब्लूटूथ मेश टेक्नोलॉजी पर काम करता है और बिना इंटरनेट के भी यह मैसेज भेज सकता है. बिना इंटरनेट के काम करने वाला ये ऐप बेहद प्रॉमिसिंग है. माना जा रहा है कि इसका ये फीचर दुनिया के सबसे पॉपुलर मैसेजिंग ऐप WhatsApp को कड़ी टक्कर दे सकता है.
जैक डोर्सी ने ट्वीट किया, 'मेरा वीकेंड प्रोजेक्ट जिसमें मैं ब्लूटूथ मेश नेटवर्क, रीले, स्टोर एंड फॉरवर्ड मॉडल के बारे में सीख रहा हूं, मैसेज इन्क्रिप्शन मॉडल्स और कुछ और चीज़ों के बारे में सीख रहा हूं.'
my weekend project to learn about bluetooth mesh networks, relays and store and forward models, message encryption models, and a few other things.
— jack (@jack) July 6, 2025
bitchat: bluetooth mesh chat...IRC vibes.
TestFlight: https://t.co/P5zRRX0TB3
GitHub: https://t.co/Yphb3Izm0P pic.twitter.com/yxZxiMfMH2
ये ऐप ऑफलाइन कम्युनिकेशन में मदद करेगा यानी ये बिना इंटरनेट के काम करेगा. इसके लिए ऐप ब्लूटूथ मेश टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करेगा.वॉट्सऐप की तरह ही ये ऐप आपके मैसेजेस को प्राइवेट रखेगा. आपके मैसेज को आपके और जिसे आप भेज रहे हैं,उसके अलावा कोई और नहीं पढ़ सकेगा. इस ऐप की रेंज अच्छी रहेगी, इसकी मदद से आप अपने दोस्तों और सहकर्मियों से कनेक्ट कर पाएंगे. इसमें आप अपने मैसेजेस को फेवरिट कर सकेंगे. आप मैसेजेस में अपने दोस्तों को मेंशन कर सकेंगे. चैटरूम की सुविधा होगी, जिसमें आप अलग-अलग टॉपिक पर चर्चा कर सकेंगे, इन रूम्स को आप पासवर्ड्स से प्रोटेक्ट कर सकेंगे. आपके डेटा को कोई ट्रैक नहीं कर सकेगा. ये ऐप बिना सर्वर के काम करेगा.
वॉट्सऐप ट्रेडिशनल नेटवर्क्स पर काम करता है. बिना इंटरनेट के वॉट्सऐप का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है. जबकि, बिटचैट बिना इंटरनेट के काम करेगा. आपके डिवाइस के आसपास जितने ज्यादा ब्लूटूथ एनेबल्ड डिवाइस होंगे आपकी रेंज उतनी मजबूत होगी. रिपोर्ट्स की मानें तो इसके लिए फोन नंबर, ईमेल एड्रेस या यूज़र अकाउंट की ज़रूरत नहीं पड़ेगी.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.