Advertisement

TRAI New Rule: Online Fraud की होगी छुट्टी, सरकार का बड़ा फैसला, Airtel, Jio, Vi कल से लागू करेंगे नया नियम

TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को ऑनलाइन फ्रॉड रोकने के लिए कुछ निर्देश दिए हैं. ये नए नियम 1 अक्टूबर से लागू होंगे.

Latest News
TRAI New Rule: Online Fraud की होगी छुट्टी, सरकार का बड़ा फैसला, Airtel, Jio, Vi कल से लागू करेंगे नया नियम
Add DNA as a Preferred Source

TRAI ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को निदेर्श दिया है कि वो SMS में भेजे जाने वाले यूआरएल, ओटीटी लिंक और APK को ब्लॉक कर दें. ये बदलाव 1 अक्टूबर से जारी होने वाले हैं. इसका मतलब अगर अब कोई फ्रॉड इंसान आपको SMS के जरिए कोई लिंक भेजेगा, तो वो लिंक नहीं खुलेगा. वो लिंक सिर्फ तभी खुलेगा अगर वो लिंक व्हाइटलिस्ट में है. ये कदम लोगों को ऑनलाइन होने वाले फ्रॉड से बचाने के लिए उठाया गया है. 

SMS के जरिए लिंक 
TRAI ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को 20 अगस्त को कहा था कि वो SMS में भेजे जाने वाले यूआरएल, ओटीटी लिंक और APK को ब्लॉक कर दें. इसके लिए कंपनियों को अपने लिंक को व्हाइटलिस्ट करना होगा. अगर कोई कंपनी 1 अक्टूबर तक अपना लिंक व्हाइटलिस्ट में नहीं डालती है तो वो SMS के जरिए कोई भी लिंक नहीं भेज पाएगी. 


ये भी पढ़ें-Instagram में आने वाला है नया बदलाव, अब एक साथ लगा पाएंगे कई प्रोफाइल फोटो  


TRAI ने लोगों को धोखाधड़ी से बचाने के लिए ये फैसला लिया है. TRAI ने कहा है कि अगर कोई कंपनी बिना अनुमति के कोई लिंक SMS में भेजेगी तो उसे ब्लॉक कर दिया जाएगा. इससे लोग गलत जानकारी से बचे रहेंगे. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement