Advertisement

Tesla Car Accident: China में बेकाबू हो गई टेस्ला की ऑटोमेटिक कार, 2 की मौत और 3 घायल

टेस्ला कार का चीन में एक बड़ा एक्सीडेंट हुआ और उस वक्त कार ऑटोमेटिक मोड में चल रही थी.

Tesla Car Accident: China में बेकाबू हो गई टेस्ला की ऑटोमेटिक कार, 2 की मौत और 3 घायल
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: ऑटोमेटिक कार सहूलियत के हिसाब से बेहद सहज मानी गई गई है लेकिन इस कार से दुर्घटना का घटना का खतरा बढ़ जाता है. चीन का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें टेस्ला के एक कार ने कथित तौर पर दो लोगों की जान ले ली है और तीन लोगों को घायल कर दिया है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.  

इस हादसे के बाद कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला ने जांच में सहयोग देने की बात कही है. ऐसे में इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहे है और यूजर्स इसे लेकर तरह-तरह के रिएक्शन्स भी दे रहे है. वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है चीन में टेस्ला की मॉडल वाई कार चलते-चलते नियंत्रण खो दिया था जिससे कई एक्सीडेंट हो गए थे। वीडियो में यह दिख रहा है कि यह कार चीन में पार्क होने जा रहा थी तभी इसका नियंत्रण खो जाता है और कई हादसे हो जाते है.

'हफ्ते में 80 घंटे काम, NO वर्क फ्रॉम होम, No फूड', कर्मचारियों के लिए Elon Musk का फरमान

इस कार को वीडियो में काफी तेजी से चलते हुए देखा गया है जिस कारण उसके रास्ते में जो भी आ रहा है वह उसे हटाते हुए आगे बढ़ रहा है. कार कई सड़कों को पार कर रही है और रास्ते में उसके सामने आ रहे बाइक, साइकिल और गाड़ी सभी में टक्कर मारते हुए दिख रही है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है. यूजर्स इस घटना को लेकर अलग-अलग कमेंट्स भी कर रहे है. वहीं इस घटना के बीच अमेरिकी वाहन निर्माता टेस्ला (TSLA.O) ने कहा है कि वे इसकी जांच में मदद करेंगे. 

एलन मस्क के 8 डॉलर के फरमान ने इस कंपनी को लगाई 1,223 अरब रुपये की चपत

कंपनी के अनुसार टेस्ला के मॉडल Y के कार की हुई घातक दुर्घटना की जांच के लिए कंपनी चीनी पुलिस की मदद भी करेंगे. हालांकि यह पहली बार नहीं है जब टेस्ला कार का एक्सीडेंट हुआ है. इससे पहले भी ऐसी घटनाएं घट चुकी है.ॉ

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement