Advertisement

Cheapest Tesla Electric Car: जल्द आएगी टेस्ला की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, Elon Musk ने कर दिया बड़ा ऐलान  

Tesla Electric Car को लेकर एलन मस्क ने ऐलान किया है कि जल्द ही इलेक्ट्रिक कार को लेकर बड़ा ऐलान कर सकते हैं.

Cheapest Tesla Electric Car: जल्द आएगी टेस्ला की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, Elon Musk ने कर दिया बड़ा ऐलान  
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इलेक्ट्रिक कारों का मार्केट तेजी से बढ़ रहा है. इलेक्ट्रिक कारों के मामले में सबसे आगे वैश्विक स्तर पर एलन मस्क की कंपनी टेस्ला ही है जिसने अमेरिका और चीन जैसे देशों में अपनी धाक जमा रखी है. हालांकि टेस्ला की इलेक्ट्रिक कारें ज्यादा महंगी होती है. ऐसे में अब टेस्ला के प्रमुख एलन मस्क ने ऐलान किया है कि टेस्ला एक सस्ती कार के प्रोजेक्ट पर काम कर रही है जिसका फोकस बड़े मार्केट को कैप्चर करने का है. 

जानकारी के मुताबिक टेस्ला एक नई इलेक्ट्रिक कार को डेवलप करने पर काम कर रही है. इसको लेकर बताया गया है कि यह नई इलेक्ट्रिक कार कंपनी की अन्य कारों के मुकाबले ज्यादा सस्ती होगी. इस मामले में कंपनी के सीईओ एलोन मस्क का कहना है कि नई इलेक्ट्रिक कार बनाने में मॉडल 3 की तुलना में लगभग आधा खर्च आएगा जिससे यह ग्राहकों के लिए ज्यादा सस्ती हो जाएगी. 

बंपर डिस्काउंटः इन 16 कारों पर मिल रहा है 1.3 लाख रुपये का डिस्काउंट, जल्दी करें बस 31 मार्च तक है मौका

Elon Musk ने बताया है कि  जो भी सस्ती इलेक्ट्रिक कारें बनाई जाएंगी. उनमें से आधे से ज्यादा कारें Autonomous मोड वाली होंगी. हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया है कि ये सारी कारे कब लॉन्च की जाएंगी. एलन मस्क ने भी यह बात मान ली है कि उनकी कंपनी की कारें फिलहाल काफी महंगी हैं जिसके चलते कंपनी सस्ती कार बनाने पर तेजी से काम कर रही हैं. 

खुशखबरी: Ola Electric स्कूटर पर मिल रही है 16 हजार छूट, खरीदने पर मिलेगा और भी कई तरह का डिस्काउंट

जानकारी के मुताबिक टेस्ला का टारगेट साल 2030 तक 20 मिलियन से ज्यादा इलेक्ट्रिक कारें बनाने का है. इसीलिए कंपनी अपने नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के लिए जमीन भी ढूंढ रही है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement