Advertisement

टेक इंजीनियर ने फिटनेस बैंड के डेटा से पता लगाया ऑफिस में कौन देता है सबसे ज्यादा टेंशन, हार्ट रेट से पता चला सच

बेंगलुरु के एक टेक इंजीनियर का सोशल मीडिया पोस्ट इस समय वायरल है. इस शख्स ने एक साधारण फिटनेस बैंड के डेटा स्ट्रीम को रिवर्स-इंजीनियर करके ऐसे आंकड़े जुटाए जिससे पता चला कि कौन से लोग उन्हें सबसे ज्यादा तनाव देते हैं.

Latest News
 टेक इंजीनियर ने फिटनेस बैंड के डेटा से पता लगाया ऑफिस में कौन देता है सबसे ज्यादा टेंशन, हार्ट रेट से पता चला सच

फिटनेस बैंड के डेटा से पता चला, कौन देता है सबसे ज्यादा टेंशन. (फोटो- @the2ndfloorguy/X)

Add DNA as a Preferred Source

Tech News: बेंगलुरु के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने फिटनेस बैंड का इस्तेमाल अलग तरह से कर के सबको चौंका दिया है. इस टेक  टेक इंजीनियर ने 'Whoop' फिटनेस ट्रैकर के डेटा को अपने काम के कैलेंडर से जोड़कर यह पता लगाया कि उन्हें ऑफिस में सबसे ज्यादा तनाव कौन लोग देते हैं. शख्स ने इस मजेदार प्रोजेक्ट को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया. अब इंटरनेट पर इस मुद्दे पर बहस छिड़ी हुई है कि फिटनेस बैंड का इस्तेमाल कितनी तरह से किया जा सकता है.

क्या है पूरा मामला?

बेंगलुरु के सॉफ्टवेयर इंजीनियर पंकज ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर अपने नए प्रयोग के बारे में बताया है. सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने बताया कि उन्होंने एक ऐसा टूल बनाया है जो मीटिंग्स के दौरान उनके दिल की धड़कन (हार्ट रेट) में होने वाले बदलावों को उनके काम के कैलेंडर से मिलाकर यह पता लगाता है कि कौन से सहकर्मी उन्हें सबसे ज्यादा टेंशन देते हैं. 

पंकज ने बताया कि कैसे उन्होंने अपने 'Whoop' फिटनेस ट्रैकर के डेटा को अपने काम के शेड्यूल से जोड़ा. इससे उन  मीटिंग्स की पहचान की जा सकी जब उनके शरीर में सबसे ज्यादा तनाव वाली प्रतिक्रिया नोटिस की गई. पंकज के अनुसार, यह प्रोजेक्ट तब शुरू हुआ जब उन्होंने वेयरेबल डिवाइस के डेटा स्ट्रीम को रिवर्स-इंजीनियर करके हर मिनट की हार्ट-रेट रीडिंग हासिल की. फिर उन्होंने उन रीडिंग का मिलान कैलेंडर इवेंट्स और मीटिंग में शामिल लोगों से किया. 

आगे पंकज ने बताया कि अब उनके पास एक लिस्ट हैं जिसमें उन लोगों के नाम हैं जो उन्हें सबसे ज्यादा टेंशन देते हैं. पंकज ने बताया कि "Fable की मदद से, मैंने 'Whoop' को रिवर्स-इंजीनियर करके हर मिनट की हार्ट-रेट निकाली और हार्ट-रेट में आए उछाल का मिलान पूर्व में की गई मीटिंग्स और इसमें शामिल लोगों से की. पंकज ने आगे मजाक में कहा कि अब उनके पास एक लीडर बोर्ड है और वह रोज इसके बारे में सोचते हैं. पंकज की इस पोस्ट पर जमकर प्रतिक्रियाएं भी आईं. 

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement