Advertisement

Tata Nexon: शानदार फीचर्स के साथ 1 लाख में घर ले जाएं Tata Nexon! 

Tata Nexon Down Payment: टाटा मोटर्स की टाटा नेक्सॉन लोगों के बीच काफी फेमस है. इसे आप किफायती EMI पर खरीद सकते हैं. बता दें कि इसकी एक्स-शोरूम प्राइस 7.99 लाख रुपये से शुरू है.  

Tata Nexon: शानदार फीचर्स के साथ 1 लाख में घर ले जाएं Tata Nexon! 
Add DNA as a Preferred Source

Tata nexon: टाटा मोटर्स की टाटा नेक्सॉन काफी लोकप्रिय और सुरक्षित एसयूवी है, जिसे आप किफायती EMI विकल्प के साथ खरीद सकते हैं. इस कार की एक्स-शोरूम दाम 7.99 लाख रुपये से शुरू है. साथ ही इसमें कई  शानदार फीचर्स भी मौजूद हैं. यदि आप इसे दिल्ली में खरीदते हैं, तो इसकी ऑन-रोड कीमत करीब 9.11 लाख रुपये होती है, जिसमें 65,000 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस, 44,000 रुपये इंश्योरेंस और अन्य 2,000 रुपये शुल्क शामिल हैं.

ये हैं इसमें फीचर्स
अगर आप टाटा नेक्सॉन को 1 लाख रुपये के डाउन पेमेंट के साथ खरीदने की योजना बनाते हैं, तो आपको 8.11 लाख रुपये का लोन लेना होगा. 9.8% ब्याज दर पर 5 साल की EMI बनवाने पर हर महीने करीब 17,152 रुपये की किस्त देनी होगी. टाटा नेक्सॉन में दो इंजन के विकल्प मिलते हैं. इसमें 1.2 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो 120 BHP की पावर और 170 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. इसके अलावा, 1.5 लीटर डीजल इंजन का विकल्प भी है, जो 110 बीएचपी की पावर और 260 एनएम का टॉर्क देता है.


ये भी पढ़ें- त्योहारी सीजन: रेनो, मारुति, टाटा और हुंडई की कारों पर बंपर छूट, जानें कीमत और माइलेज


टाटा नेक्सॉन में कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं, जैसे 10.25 इंच का डिजिटल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले. इसमें हाइट एडजस्टेबल सीट्स, फास्ट यूएसबी चार्जर, वायरलेस चार्जिंग, अलॉय व्हील्स और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल,  जैसी सुविधाएं शामिल हैं. इन फीचर्स के चलते यह कार बाजार में खासा लोकप्रिय है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement