Advertisement

लगातार दूसरे दिन ठप पड़ा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X, दुनियाभर के यूजर्स को झेलनी पड़ी मुश्किलें

X Down: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X लगातार दूसरे दिन तकनीकी खामियों से जूझता रहा, जिससे दुनियाभर के करोड़ों यूजर्स को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा.

Latest News
लगातार दूसरे दिन ठप पड़ा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X, दुनियाभर के यूजर्स को झेलनी पड़ी मुश्किलें

x down

Add DNA as a Preferred Source

X Down: दुनियाभर में सोशल मीडिया का सबसे चर्चित मंच X (पहले Twitter) इन दिनों तकनीकी दिक्कतों का सामना कर रहा है. लगातार दूसरे दिन X प्लेटफॉर्म ठप पड़ा है, जिससे करोड़ों यूजर्स परेशान हैं. न तो डायरेक्ट मैसेज (DMs) काम कर रहे हैं, न ही लाइक और रिट्वीट जैसी बेसिक सुविधाएं. कई यूजर्स को नोटिफिकेशन भी नहीं मिल रहे हैं. बता दें शुक्रवार को ऐप खोलते ही लोगों को 'Something went wrong'. जैसे एरर मैसेज दिखने लगे. ऐसे में सोशल मीडिया पर गुस्साए यूजर्स ने X के मालिक एलॉन मस्क को सीधे निशाने पर लिया. गुरुवार से शुरू हुई ये समस्या शुक्रवार को और गंभीर हो गई, जिससे लोग अपने अनुभव साझा करने के लिए भी X का उपयोग नहीं कर पा रहे.

भारत, यूके, ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों में परेशानी 

गुरुवार दोपहर से शुरू हुई X की तकनीकी खराबी आज यानि शनिवार को भी जारी रही. लाखों यूजर्स को पोस्ट करने से लेकर डायरेक्ट मैसेज भेजने और देखने में कठिनाई हो रही है. अमेरिका में दोपहर 2 बजे तक ही 6,000 से ज्यादा आउटेज रिपोर्ट्स दर्ज की गई थीं. भारत, यूके, ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों में यूजर्स का अनुभव लगभग एक जैसा रहा. 


यह भी पढ़ें: Opinion: बधाई हो Shubman Gill, उम्मीद है कप्तानी आपको Sachin Tendulkar या Alastair Cook नहीं, Virat Kohli, Greame Smith बनाएगी


नोटिफिकेशन बिल्कुल भी नहीं आ रहे

कई लोगों ने बताया कि जब वे किसी पोस्ट को लाइक कर रहे हैं, तो वह लाइक अपने आप हट जा रहा है. नोटिफिकेशन बिल्कुल भी नहीं आ रहे हैं और रीट्वीट्स भी शो नहीं हो रहे. X यूजर्स के लिए ये समस्या केवल तकनीकी में बड़ी रुकावट बन चुकी है. खासकर उन यूजर्स के लिए जो X को अपनी ब्रांडिंग, न्यूज़ शेयरिंग और कम्युनिकेशन का मुख्य जरिया मानते हैं. एलन मस्क के स्वामित्व के बाद से X में लगातार बदलाव और दिक्कतें देखने को मिल रही हैं, लेकिन दो दिन तक लगातार प्लेटफॉर्म का डाउन रहना एक बड़ी चेतावनी की तरह है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement