Advertisement

Samsung Galaxy s22 FE: सैमसंग के फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, जानिए कब और किन फीचर्स के साथ होगा लॉन्च

Samsung S Series में अपने प्रीमियम फोन का Fan Edition लॉन्च करता है. इस बार इसमें कुछ खास फीचर्स मिल सकते हैं.

Samsung Galaxy s22 FE: सैमसंग के फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, जानिए कब और किन फीचर्स के साथ होगा लॉन्च
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: साउथ कोरियाई स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन के जरिए एप्पल के आईफोन से मुकाबला करती है. कुछ इसी तरह कंपनी के FAN EDITION स्मार्टफोन एप्पल के SE फोन्स से टक्कर लेते हैं. Samsung S21 FE की सक्सेस के बाद कंपनी जल्द ही S22 FE लॉन्च करने वाली है. इसकी लॉन्चिंग से लेकर इसके फीचर्स को कुछ अहम बातें सामने आई हैं तो चलिए आपको बता दें कि आखिर यह फोन कब और किन फीचर्स के साथ लॉन्च होगा.

दरअसल, सैमसंग अपनी नई सीरीज़ सैमसंग गैलेक्सी S23 (Samsung Galaxy S23) लॉन्च करने के लिए तैयार है, और इसी बीच कंपनी के एक और फोन की लॉन्चिंग की रिपोर्ट सामने आई है. इस बीच एक रिपोर्ट सामने आई है कि कंपनी S22 Fan Edition (Samsung Galaxy S22 FE) लॉन्च करेगी. जानकारी के मुताबिक आने वाला फोन, कैंसल किए गए Samsung Galaxy A74 5G की जगह ले सकता है और बेहतरीन फोन साबित हो सकता है. 

अब बिना इंटरनेट के करें UPI Payment, नहीं सताएगा पेमेंट फंसने का डर

कैमरे को लेकर यह हैं कयास

रिपोर्ट के मुताबिक Samsung Galaxy S22 FE 108 मेगापिक्सल HM6 कैमरा सेंसर के साथ आ सकता है . बता दें कि मौजूदा Galaxy S21 FE में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मिलता है, जिसके हिसाब से देखा जाए तो आने वाले फोन का सेंसर कहीं बेहतर होगा जो कि अन्य कई प्रीमियम फोन्स को भी टक्कर देगा. 

खास हो सकता है नया प्रोसेसर

इस फोन में कंपनी अब तक का अपना सबसे फास्ट प्रोसेसर दे सकती है जो कि Exynos 2300 होगा. यह 4nm की टेक्नोलॉजी वाली चिपसेट हो सकता है. हालांकि यह भी सामने आया है कि जो इसका प्रोसेसर होगा, वही इसका सैमसंग गैलेक्सी टैब 8 SE में भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

लॉन्च से पहले ही सामने आई OnePlus 11 की तस्वीर, इन फीचर्स से लैस होगा स्मार्टफोन 

कब किस कीमत पर मिलेगा फोन

बता दें कि अभी Samsung Galaxy S22 FE की कीमत को लेकर तो कोई खास खुलासा नहीं किया गया है लेकिन सूत्रों का कहना है कि यह फोन करीब 55-60 हजार रुपये की रेंज में आ सकता है. कंपनी इसे 1 फरवरी को लॉन्च कर सकती है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement