Advertisement

Jio का जबरदस्त प्लान! मात्र 75 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेटा और SMS बिल्कुल FREE

Reliance Jio 75 रुपये के प्लान के अलावा और भी कई सस्ते प्लान मुहैया करवाता है जिसमें आप अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और एसएमएस का लाभ ले सकते हैं.

Jio का जबरदस्त प्लान! मात्र 75 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेटा और SMS बिल्कुल FREE

JIO

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः हमेशा अपने ग्राहकों के लिए नए-नए ऑफर्स पेश करने वाले रिलायंस जियो के कुछ ऐसे प्लांस भी हैं जिसके बारे में हम लोग ज्यादा नहीं जानते हैं. ये प्लांस JioPhone यूजर्स के लिए हैं और बेहद कम दाम में मिल जाते हैं. आज हम आपको जियोफोन के लिए आने वाले एक ऐसे ही प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें आपको किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और एसएमएस की सुविधा बिल्कुल मुफ्त मिलेगी.

जियोफोन के इन प्लांस की शुरुआत 75 रुपये से होती है और इसमें आपको फ्री वॉयस कॉलिंग, 4G इंटरनेट, फ्री SMS और जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलता है. तो चलिए जानते हैं जियोफोन के सस्ते प्लांस और उसमें मिलने वाले सुविधाओं के बारे में...

Jio का 75 रुपये वाला प्लान

इस प्लान की वैलिडिटी 23 दिन की है और इसमें कुल 2.5GB डेटा ( प्रतिदिन 100MB+200MB) मिलता है. इसके साथ इसमें 50 SMS, फ्री वॉयस कॉल और Jio TV, JioCinema, JioNews और अन्य जियो न्यूज का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जाता है.

ये भी पढ़ेंः आ गया गजब का फीचर, WhatsApp पर बेकार क्वालिटी के फोटो भेजने का झंझट होगा खत्म

Jio का 91 रुपये वाला प्लान

इसमें 28 दिन की वैलिडिटी के साथ कुल 3GB डेटा ( प्रतिदिन 100MB+200MB) मिलता है. इसके साथ इसमें भी 50 SMS, फ्री वॉयस कॉल और Jio TV, JioCinema, JioNews और अन्य जियो न्यूज का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा.

Jio का 125 रुपये वाला प्लान

इस प्लान में कुल 23 दिन की वैलिडिटी मिलेगी. इसके साथ इसमें भी कुल 11.5GB डेटा ( प्रतिदिन 500MB) मिलता है. इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और कुल 300 SMS की सुविधा मिलती है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement