Advertisement

Realme 10 Pro Coca-Cola Edition स्मार्टफोन की आज दोपहर 12:30 बजे होगी लॉन्चिंग, जानें कहां देख सकते हैं LIVE

Realme 10 Pro 5G Coca-Cola edition के लॉन्चिंग इवेंट को कंपनी की वेबसाइट, सोशल मीडिया हैंडल्स और यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है.

Realme 10 Pro Coca-Cola Edition स्मार्टफोन की आज दोपहर 12:30 बजे होगी लॉन्चिंग, जानें कहां देख सकते हैं LIVE

Realme 10 Pro 5G Coca-Cola edition

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme आज दोपहर 12:30 बजे अपने Coca-Cola एडिशन फोन की लॉन्चिंग करने जा रहा है. इस स्मार्टफोन का नाम Realme 10 Pro 5G Coca-Cola edition है जो Realme 10 Pro 5G का नया वेरिएंट है और कंपनी इसे नए कलर और यूआई इम्प्रूवमेंट के साथ पेश करने वाली है. 

इस स्मार्टफोन की के लॉन्चिंग को लेकर कंपनी ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि यूजर्स इसके लॉन्च इवेंट को ऑनलाइन देख सकते हैं. Realme 10 Pro 5G Coca-Cola edition के लॉन्च इवेंट को रियलमी इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट, यूट्यूब चैनल और कंपनी के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल्स पर देखा जा सकता है. इस इवेंट की शुरुआत दोपहर 12:30 बजे होगी.

Realme 10 Pro 5G Coca-Cola edition की संभावित कीमत

कंपनी ने अभी तक इस स्मार्टफोन के कीमत को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है लेकिन यह उम्मीद की जा रही है कि स्पेशल एडिशन फोन की कीमत नॉर्मल वेरिएंट से ज्यादा हो सकती है. स्टैंडर्ड रियलमी 10 (6GB+128GB) की कीमत 18,999 रुपये है. वहीं 8GB वाले फोन की कीमत 19,999 रुपये है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस फोन की कीमत 20,999 रुपये हो सकती है और इसके सेल की शुरुआत 17 फरवरी से की जा सकती है. 

Realme 10 Pro 5G Coca-Cola edition  के संभावित फीचर्स

इस स्मार्टफोन के फीचर्स मौजूदा Realme 10 प्रो की तरह ही होंगे. इसमें 6.7 इंच का फुल HD डिस्प्ले और Qualcomm Snapdragon 695 5G प्रोसेसर मिलेगा. इसके साथ ही इसमें 8GB RAM और 128GB का स्टोरज मिलेगा. इसके अलावा, कैमरे की अगर बात की जाए तो फोन में 108-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 16-मेगापिक्सल का सेल्फी स्नैपर होने की संभावना है. यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है, जो Realme UI 4 के साथ आता है. फोन को पावर देने के लिए इसमें 33W रैपिड चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement