टेक-ऑटो
अगर आपने WhatsApp की इस ट्रिक को अपना लिया तो कोई भी व्यक्ति आपके परमिशन के बिना आपके वॉट्सऐप मैसेज को नहीं पढ़ पाएगा.
डीएनए हिंदीः आज के समय में ऑफिस में काम करते वक्त हम में से ज्यादातर लोग वॉट्सऐप (WhatsApp) को अपने लैपटॉप या डेस्कटॉप में लॉगिन कर लेते हैं. लेकिन दिक्कत तब होने लगती है जब कोई हमारे वॉट्सऐप मैसेजेज को पढ़ने के लिए ताका-झांकी करने लगता है. अगर आपको भी इस परेशानी का सामना करना पड़ता है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं जिससे आपके अलावा आपके बगल में बैठा व्यक्ति भी आपके मैसेज को नहीं पढ़ पाएगा.
इसके लिए आपको अपने गूगल क्रोम ब्राउजर में एक एक्सटेंशन इंस्टॉल करना होगा और फिर जब भी आप अपने लैपटॉप या डेस्कटॉप पर अपना वॉट्सऐप खोलेंगे तो सारे मैसेज ब्लर हो जाएंगे और दूसरा कोई भी व्यक्ति उसे नहीं पढ़ पाएगा. यह मैसेज तब ही दिखेगा जब आप अपने कर्सर को उस चैट पर लेकर जाएंगे. तो चलिए जानते हैं इस एक्सटेंशन के बारे में सबकुछ और आप इसका कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं.
ऐसे कर सकते हैं अपने वॉट्सऐप चैट को सिक्योर
आपको बता दें कि इस क्रोम एक्सटेंशन का इस्तेमाल आप अपनी सुविधा के अनुसार कर सकते हैं. यह एक बेहतर टूल है लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि यह रिस्की भी हो सकता है क्योंकि इसकी मदद से साइबर हमले को अंजाम दिया जा सकता है. अगर आप इस एस्टेंशन को रिमूव करना चाहते हैं तो आपको उसके लिए गूगल क्रोम के एक्सटेंशन पर जाकर उसे रिमूव करना होगा.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.