टेक-ऑटो
Ola मौजूदा समय में कंपनी अपना पूरा ध्यान अपने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी बिजनेस पर कर रही है। कंपनी में हायरिंग प्रोसेस से जुड़े एग्जीक्यूटिव के अनुसार कंपनी अपने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए जबरदस्त तरीके से हायरिंग कर रही है।
डीएनए हिंदी: ईवी सेक्टर (EV Sector) में बूम के बावजूद टैक्सी एग्रीगेटर ओला (Ola) एक हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का मन बना रही है। जानकारी के अनुसार कंपनी ने कुछ कर्मचारियों को पिंक स्लिप देना शुरू कर दिया है। वहीं बाकी कर्मचारियों को एनुअल अप्रेजलदेना बाकी है। करीब एक महीने पहले ही रिपोर्ट के कहा गया था कि कंपनी 400 से 500 कर्मचारियों की छंटनी (Ola Lay Off) करेगी। अब आंकड़ा करीब 1,000 पहुंचने के करीब बताया जा रहा है। वास्तव में कंपनी अपने वर्क फोर्स को रिस्ट्रक्चर करने जा रही है।
कंपनी के वर्कफोर्स में रिस्ट्रक्चर का काम आने वाले कुछ दिन और जारी रह सकता है। मौजूदा समय में कंपनी अपना पूरा ध्यान अपने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी बिजनेस पर कर रही है। कंपनी में हायरिंग प्रोसेस से जुड़े एग्जीक्यूटिव के अनुसार कंपनी अपने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए जबरदस्त तरीके से हायरिंग कर रही है। जानकारी के मुताबिक छंटनी की कार्रवाई सभी वर्टिकल में की जा रही है। अंदर की खबर ये है कि जिन लोगों का छंटनी लिस्ट में नाम है उन्हें इस्तीफा देने को कहा गया है। जिन लोगों को निकालने की प्लानिंग है उनका अप्रेजल प्रोसेस में डिले किया जा रहा है, ताकि वो अपने आप की रिजाइन कर दें।
Income Tax Return: इस साल मिले एरियर पर कैसे बचाए टैक्स, जानें यहां
इस कारोबार में लगातार हो रही है हायरिंग
जहां एक ओर कर्मचारियों की छंटनी कर रही है वहीं दूसरी ओर कंपनी अपने ईवी बिजनेस में लोगों की हायरिंग कर रही है। कंपनी के एक कर्मचारी के मुताबिक एक कर्मचारी को निकालने के बदले में कंपनी अपने ईवी बिजनेस और लिथियम ऑयन सेल के निर्माण बिजनेस मे हायरिंग कर रही है। कंपनी कर्मचारियों की मानें तो ईवी कार बिजनेस में कंपनी ने 800 लोगों को हायर करने की प्लानिंग की है। उसके बाद जो हायरिंग होगी उन्हें बैटरी प्रोडक्शन में लगाया जाएगा। कंपनी कर्मचारियों के अनुसार जितने लोगों को निकाला जा रहा है, उससे ज्यादा लोगों की हायरिंग की जा रही है।
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.