Advertisement

Google और Apple के अरबों अकाउंट्स के पासवर्ड हुए चोरी, आप भी बन सकते हैं इसका शिकार

Google और Apple के अरबों अकाउंट्स के लॉगिन पासवर्ड लीक हो गए हैं. जिसने पूरी दुनिया को लोगों को परेशानी में डाल दिया है. एक्सपर्ट्स के अनुसार ये अबतक की सबसे बड़ी डेटा चोरी है.

Latest News
Google और Apple के अरबों अकाउंट्स के पासवर्ड हुए चोरी, आप भी बन सकते हैं इसका शिकार
Add DNA as a Preferred Source

दुनियाभर को हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जिसमें लगभग 16 अरब पासवर्ड्स लीक हो गए हैं. जो हिस्ट्री के सबसे बड़ा डेटा लीक वाली लिस्टों में शामिल हो गया है. फोर्ब्स के अनुसार इस लीक की वजह से अब लाखों लोगों का पर्सनल डेटा खतरे में पड़ गया है. लोगों के इसके कारण सोशल मीडिया अकाउंट्स भी हैक हो सकते हैं. 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये पुराना डेटा नहीं है. बल्कि इसमें ज्यादातर नए डेटा शामिल हैं. जो लोगों के लिए और बड़ी समस्या बन गई है. हैकर्स इन डेटा का या तो सीधे यूज करते हैं. ऐसा नहीं होने की स्थिति में वो लोगों के डेटा को डार्क वेब फोरम को सेल कर देते हैं. 

डेटा लीक ने बढ़ाई लोगों की टेंशन 

फोर्ब्स की रिपोर्ट ने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है. जिसमें बताया गया है कि 184 मिलियन से ज्यादा रिकॉर्ड बिना सेफ्टी के ऐसे ही पड़े हैं. इसमें 30 से अधिक डेटासेट मौजूद हैं. जिसकी वजह से बड़ी आसानी से लोगों के जानकारी को बड़े आसानी से हासिल किया जा सकता है. 

इस डेटा लीक से लोगो कई तरह की मुश्किल में पड़ सकते हैं. जैसे उनका इमेल, सोशल मीडिया अकाउंट्स और निजी जानकारी हैकर्स चुराकर. उसका गलत इस्तेमाल कर सकते हैं. जिसमें धोखाधड़ी और आइडेंटिटी की चोरी भी शामिल है. ऐसे में सबको सावधान होने की जरुरत है. 

आइए जानें कैसे करें बचाए  

साइबर एक्सपर्ट्स के अनुसार आपको इसपर तुंरत रिएक्ट करने की जरुरत होती है. जिसमें सबसे पहले लोगों को अपने हर अकाउंट के पासवर्ड बदलने हैं. इसके अलावा Two-Factor Authentication को ओपन कर लेना है. इसके साथ ही पासवर्ड को समय-समय पर बदलते रहिए. जिससे आपके डेटा चोरों होने की उम्मीदें काफी कम हो जाती है. 

अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement