Advertisement

इस तारीख से Maruti Suzuki की कारें 32,500 रुपये तक हो जाएंगी महंगी, 2025 में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

मारुति सुजुकी इंडिया ने गुरुवार को घोषणा की कि 1 फरवरी से ग्राहकों को अपनी कार के लिए 32,500 रुपये तक अधिक चुकाने होंगे. 2025 में ये दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी हुई है.

Latest News
इस तारीख से Maruti Suzuki की कारें 32,500 रुपये तक हो जाएंगी महंगी,  2025 में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी
Add DNA as a Preferred Source

Maruti Suzuki India Cars : मारुति सुजुकी इंडिया ने गुरुवार को घोषणा की कि 1 फरवरी से ग्राहकों को अपनी कार के लिए 32,500 रुपये तक अधिक चुकाने होंगे. मारुति सुजुकी इंडिया ने कहा कि बढ़ती इनपुट लागत और परिचालन व्यय ने उसे विभिन्न मॉडलों की कीमतों में वृद्धि करने के लिए मजबूर किया है.

न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार,  जापानी वाहन निर्माता कंपनी सुजुकी की भारतीय सहायक कंपनी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को दी गई रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा, 'हालांकि हम लागत को कम करने और ग्राहकों पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, लेकिन हम बढ़े हुए खर्चों का कुछ हिस्सा बाजार पर डालने के लिए मजबूर हैं.'

अब क्या होंगी नई कीमतें? 
रिवाइज्ड कीमतों के तहत, कॉम्पैक्ट सेलेरियो की एक्स-शोरूम कीमत में ₹32,500 की बढ़ोतरी होगी, जबकि प्रीमियम पेशकश इनविक्टो की कीमत ₹30,000 तक बढ़ जाएगी. SUVs ग्रैंड विटारा और ब्रेज़ा की कीमत में क्रमशः ₹25,000 और ₹20,000 तक की बढ़ोतरी होगी. एंट्री-लेवल छोटी कार ऑल्टोके10 की कीमत में ₹19,500 तक की बढ़ोतरी होगी, जबकि लोकप्रिय WagonR की कीमत में ₹15,000 तक की बढ़ोतरी हुई है.

अन्य मॉडलों में, कॉम्पैक्ट सेडान डिजायर 10,000 रुपये तक महंगी हो जाएगी; बलेनो (9,000 रुपये), फ्रोंक्स (5,500 रुपये), एस-प्रेसो और स्विफ्ट (प्रत्येक 5,000 रुपये). वर्तमान में, मारुति सुजुकी इंडिया ऑल्टो के-10 (3.99 लाख रुपये से शुरू) से लेकर इनविक्टो (28.92 लाख रुपये) तक के वाहन बेचती है.

वर्तमान कीमतें 4% तक की बढ़ोतरी के अनुसार हैं, जो इस महीने लागू हुई और जिसकी घोषणा कंपनी ने पिछले साल दिसंबर में की थी.


यह भी पढ़ें - इस कंपनी ने किया Maruti Suzuki Jimny में बदलाव, अब Mercedes-Benz G-Wagon की तरह दिख रही गाड़ी, देखें वीडियो


 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement