Advertisement

क्या क्रैश टेस्ट में फेल हुई Mahindra Scorpio N? इस देश में मिली शून्य रेटिंग

Mahindra Scorpio N: महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन में ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग (AEB) सिस्टम और लेन सपोर्ट सिस्टम (एलएसएस) में कमी बताई गई है. इसके अलावा क्या कमियां बताई गई आइये जानते हैं.

क्या क्रैश टेस्ट में फेल हुई Mahindra Scorpio N? इस देश में मिली शून्य रेटिंग

Mahindra Scorpio N safety rating

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: घरेलू वाहन विनिर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा के लोकप्रिय एसयूवी मॉडल स्कॉर्पियो-एन (Scorpio-N) को वाहन सुरक्षा जांच एजेंसी एएनसीएपी ने शून्य रेटिंग दी है. हालांकि, कंपनी ने ऑस्ट्रेलिया के सुरक्षा मानकों के अनुरूप जरूरी बदलाव करने की प्रतिबद्धता जताई है. ऑस्ट्रेलेशियन न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (ANCAP) ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि Mahindra Scorpio को जांच में मिली सुरक्षा रेटिंग इसके सभी संस्करणों पर लागू होती है.

एएनसीएपी के मुताबिक, स्कॉर्पियो मॉडल में ड्राइवर निगरानी प्रणाली, गति सीमा के बारे में बताने वाली प्रणाली और बच्चों की मौजूदगी पता करने वाली प्रणाली उपलब्ध नहीं कराई गई है. इसके अलावा स्वायत्त आपात ब्रेकिंग प्रणाली और लेन सपोर्ट प्रणाली न होने का भी जिक्र किया गया है. एएनसीएपी ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बाजार में उपलब्ध वाहनों की सुरक्षा रेटिंग तय करने वाली स्वतंत्र इकाई है.

कैसे दी जाती है रेटिंग?
महिंद्रा स्कॉर्पियो को ऑस्ट्रेलिया में अप्रैल, 2023 में पेश किया गया था जबकि इसे न्यूजीलैंड में अगस्त के महीने में उतारा गया था. किसी भी वाहन को चालक और सवारियों के लिहाज से सुरक्षित आंकने के लिए उनकी रेटिंग की जाती है. इसमें अधिकतम फाइव स्टार रेटिंग दी जाती है जबकि शून्य रेटिंग वाले वाहनों को सबसे असुरक्षित माना जाता है. इससे पहले महिंद्रा की इस लोकप्रिय एसयूवी को ग्लोबल एनसीएपी की दुर्घटना जांच में वयस्कों के लिए फाइव स्टार रेटिंग और बच्चों के लिए थ्री स्टार रेटिंग मिली थी.

Mahindra Scorpio N

इस बीच एएनसीएपी की सुरक्षा जांच में शून्य रेटिंग मिलने पर महिंद्रा ने कहा कि वह सुरक्षित और विश्वसनीय एसयूवी मॉडलों की आपूर्ति करने को लेकर प्रतिबद्ध है. महिंद्रा ने कहा कि एएनसीएपी की विशिष्ट सुरक्षा जरूरतों के लिहाज से कुछ खास सुरक्षा खूबियों की मांग की गई है. हम सुरक्षा के अपने वादे को लेकर प्रतिबद्ध हैं और ऑस्ट्रेलिया में लागू इन विशिष्ट सुरक्षा प्रावधानों पर खरा उतरने की दिशा में काम कर रहे हैं.’ 

कंपनी के मुताबिक, स्कॉर्पियो-एन मॉडल भारत में ऐसा पहला बॉडी-ऑन-फ्रेम एसयूवी है जो ग्लोबल एनसीएपी के जुलाई, 2022 से लागू नए दुर्घटना परीक्षण मानकों पर खरा उतरते हुए फाइव स्टार रेटिंग पाने में सफल रहा है. (इनपुट- भाषा)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement