Advertisement

Mahindra Thar से लेकर नई वाली Bolero तक पर मिल रही 1 लाख की छूट, इस दिन तक है ऑफर

Mahindra & Mahindra साल खत्म होने के साथ स्टॉक क्लियर कर रही है जिसके चलते उसने कारों पर नए ऑफर्स का ऐलान किया है.

Mahindra Thar से लेकर नई वाली Bolero तक पर मिल रही 1 लाख की छूट, इस दिन तक है ऑफर
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट (Indian Automobile Market) में सबसे बेहतरीन देशी कारों की बात करें तो सबसे दमदार कारें टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) की होती हैं. महिंद्रा अपनी हैवी और बल्की गाड़ियों के लिए जानी जाती है  जिनसे ऑफरोडिंग तक का लुत्फ उठाया जा सकता है. ऐसे में कंपनी अब अपने पुराने स्टॉक्स को खाली कर रही है और इसके चलते कंपनी की हर एक कार पर अच्छा खासा डिस्काउंट देखने को मिल रहा है. खास बात यह है कि इस लाइन अप में महिंद्रा थार से लेकर महिंद्रा बोलेरो और महिंद्रा मराज्जो भी शामिल हैं.

Mahindra XUV300

महिंद्रा की कॉम्पैक्ट एसयूवी यानी Mahindra XUV300 को लेकर कंपनी ने इस महीने ही बड़े डिस्काउंट का ऐलान करते हुए कहा है कि इस पर ग्राहकों को एक लाख रुपये की छूट मिलेगी. रिपोर्ट के मुताबिक यह डिस्काउंट इस एसयूवी के टॉप वेरिएंट यानी W8(O) पर ही मिलेगा. वही W4 वेरिएंट पर 53,000 रुपये, W6 और W8 वेरिएंट पर क्रमशः 80,000 रुपये और 90,000 रुपये की कुल छूट दी जाएगी. इस कार की सीधी टक्कर मारुति की ब्रेजा से लेकर ह्युडई की क्रेटा से होती है.

Mahindra Marazzo 

कंपनी ने MPV सेगमेंट में मराज्जों लॉन्च की थी. लुक के लिहाज से यह एक बेहतरीन कार मानी जाती है. इसको लेकर सामने आया है कि इसमें भी 60,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है.  Marazzo MPV की टक्कर की कारों की बात करें तो इसका मुकाबला Kia Carnival और Maruti Suzuki Ertiga जैसी कारों से हैं, हालांकि भारतीय सड़कों पर Marazzo काफी कम ही दिखती है.

क्या हैं बाइक इंश्योरेंस पॉलिसी के नियम, जानिए कैसे कर सकेंगे क्लेम

Mahindra Bolero

Mahindra की पहचान कंपनी की ऑल टाइम फेवरेट कार बोलेरो से है. जानकारी के अनुसार इस कार पर महिंद्रा 95 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है. अहम बात यह है कि कार के सबसे टॉप मॉडल यानी B8 (O) पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट मिल रहा है. इसके अलावा B6 वेरिएंट पर भी करीब 75 हजार की छूट मिल रही है.

Mahindra THAR

ऑफरोडिंग के लिए महिंद्रा की सबसे चर्चित कार महिंद्रा थार पर डिस्काउंट मिल रहा है लेकिन अहम बात यह है कि कंपनी की अन्य कारों के मुकाबले सबसे कम डिस्काउंट थार में ही दिया जा रहा है. महिंद्रा इस पर बस 20 हजार रुपये तक का ही डिस्काउंट ही दे रही है. थार के नए लुक और जबरदस्त फीचर्स के चलते लोगों में इसके लिए एक अलग लेवल की दीवानगी देखने को मिल रही है. 

Ford की कार ने नहीं दिया 32 KMPL का माइलेज, अब कंपनी देगी लाखों का जुर्माना

Mahindra Bolero Neo

महिंद्रा की बोलेरो की तरह ही उसके कॉम्पैक्ट वर्जन बोलेरो नियो पर भी अच्छा खासा डिस्काउंट देखने को मिल रहा है. जानकारी के मुताबिक कंपनी कार पर करीब 95 हजार रुपये के तगड़ा डिस्काउंट दे रही है. इसके अलावा खास बात यह है कि यह डिस्काउंट N10, और N10 (O) वेरिएंट पर है. अन्य मॉडल्स की बात करें तो बोलेरो नियों के N4 वेरिएंट पर 68 हजार रुपये और N8 वेरिएंट पर 70 हजार रुपये की छूट दी जाएगी. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement