Advertisement

Mahindra BE 6e इलेक्ट्रिक एसयूवी का धमाकेदार लॉन्च, जानें कीमत और सारे फीचर्स, देखें Video

Mahindra ने अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी, BE 6e और XEV 9e लॉन्च कर दी है, जिनकी डिलीवरी फरवरी 2025 से शुरू से हो सकती है. आइए जानते हैं इस गाड़ी से जुड़े फीचर्स जो इसे बेहद खास बनाते हैं.

Latest News
Mahindra BE 6e इलेक्ट्रिक एसयूवी का धमाकेदार लॉन्च, जानें कीमत और सारे फीचर्स, देखें Video

Mahindra BE 6e

Add DNA as a Preferred Source

Mahindra: आपको भी अगर इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदने का प्लान बना रहे हैं हैं तो यह खबर आपके काम की हो सकती है. महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी इलेक्ट्रिक वाहन (EV) पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए BE 6e और XEV 9e नाम की दो नई इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च कर दी हैं. इनका लॉन्च मंगलवार को चेन्नई में एक खास इवेंट के दौरान हुआ. हालांकि, इन दोनों मॉडलों की डिलीवरी 2025 की फरवरी-मार्च में शुरू होगी. आइए आपको बताते हैं इस खास गाड़ी से जुड़ी हुई कुछ खास बात. 

डिजाइन और प्रमुख फीचर्स
दोनों मॉडल महिंद्रा के INGLO इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर आधारित हैं, जो बिल्कुल मॉडर्न डिजाइन और अत्याधुनिक तकनीक का बेहतरीन मिलाप है. XEV 9e में एक स्लीक एरोडायनेमिक कूपे डिजाइन है, जिसमें बोल्ड ट्रायंगुलर हेडलाइट्स, फ्लेयर्ड व्हील आर्चेज, और चौड़ी एलईडी लाइट बार दी गई है. इस SUV में 19 इंच के व्हील्स भी दिए गए हैं. वहीं, BE 6e में इंटीग्रेटेड इनवर्टेड L-शेप DRLs और 20 इंच के अलॉय व्हील्स जैसे आकर्षक फीचर्स हैं, जो इसकी फ्यूचरिस्टिक लुक को और बेहतर बनाते हैं. 

आकार और बूट स्पेस

  • XEV 9e: इसकी लंबाई 4,789 मिमी और ग्राउंड क्लियरेंस 207 मिमी है. इसमें 195 लीटर फ्रंट ट्रंक स्पेस और 663 लीटर बूट स्पेस दिया गया है. 
  • BE 6e: BE 6e की लंबाई 4,371 मिमी है और इसमें 455 लीटर का बूट स्पेस है, साथ ही 45 लीटर का फ्रंट ट्रंक स्पेस भी मिलता है.

पावरट्रेन और बैटरी विकल्प

  • दोनों मॉडल्स में दो बैटरी पैक विकल्प उपलब्ध हैं:
  • 59 kWh (231 हॉर्सपावर)
  • 79 kWh (286 हॉर्सपावर, 380 न्यूटन मीटर टॉर्क)

रेंज भी शानदार

  • इन दोनों एसयूवी में 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड 6.7 सेकंड में प्राप्त करने की क्षमता है. इसके अलावा, इनकी रेंज भी शानदार है:
  • BE 6e: एक बार चार्ज करने पर 682 किमी तक की रेंज
  • XEV 9e: एक बार चार्ज करने पर 656 किमी तक की रेंज
  • महिंद्रा ने इन दोनों एसयूवी में अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया है, जिससे 175 कW चार्जर से बैटरी को 20% से 80% तक महज 20 मिनट में चार्ज किया जा सकता है. 

एडवांस फीचर 

  • दोनों एसयूवी में कई हाई-टेक फीचर्स दिए गए हैं, जैसे:
  • 360 डिग्री कैमरा
  • ऑटो-अडजस्टिंग हेड-अप डिस्प्ले
  • वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले
  • मल्टीपल ड्राइव मोड्स
  • कनेक्टेड कार फीचर्स
  • 6 एयरबैग्स
  • 16 मिलियन कलर ऑप्शन्स के साथ एंबिएंट लाइटिंग
  • एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS)
  • वारंटी और आफ्टर-सेल्स
  • महिंद्रा इन दोनों इलेक्ट्रिक एसयूवी पर लाइफटाइम बैटरी वारंटी दे रही है, जो ग्राहकों को बैटरी की प्रदर्शन को लेकर विश्वास दिलाती है. 

यह भी पढ़ें: सैटेलाइट स्पेक्ट्रम पर सरकार का बड़ा कदम, Elon Musk और Mukesh Ambani के जियो में छिड़ सकती है जंग


इन नई एसयूवी के साथ महिंद्रा भारतीय EV बाजार में अपनी मजबूत स्थिति बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ा रही है, जो स्टाइलिश, पावरफुल और फीचर-रिच इलेक्ट्रिक एसयूवी की तलाश कर रहे ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement