Advertisement

Loudspeaker Controversy: जामा मस्जिद ने लॉन्च की नई ऐप, लाइव सुन सकेंगे अजान

इस ऐप के जरिए लोगों को अजान से पहले बिना लाउडस्पीकर के बुलाया जा सकेगा. साथ ही इसके जरिए यूजर्स लाइव अजान भी देख सकेंगे.

Loudspeaker Controversy: जामा मस्जिद ने लॉन्च की नई ऐप, लाइव सुन सकेंगे अजान
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: देश में  लाउडस्पीकर से अजान को लेकर (Loudspeaker Row) पिछले दिनों एक बड़ा बवाल मचा था और यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक गया था. वहीं अब महाराष्ट्र में इस विवाद का एक बेहतरीन तोड़ निकाला गया है. खबरों के मुताबिक बॉम्बे ट्रस्ट की जामा मस्जिद (Jama Masjid) ने एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया है. ये ऐप यूजर्स को नमाज के वक्त की जानकारी देगा जिससे लोगों को नमाज के समय मस्जिद में बुलाने के लिए लाउडस्पीकरों की आवाज तेज नहीं करनी होगी.

अब इस काम की मोबाइल एप्लिकेशन की बात करें तो इस ऐप का नाम Al Islaah है, जो यूजर्स को नमाज के वक्त की जानकारी देगी. वहीं इस पर आप मस्जिद से इबादत की लाइव स्ट्रीमिंग भी देख सकेंगे जो कि Live Namaz के पैटर्न पर है. इसमें रिकॉर्डेड अजान नहीं बल्कि लाइव अजान होगी.

दस हजार से कम में मिलेगा Xiaomi का ये जबरदस्त स्मार्टफोन, जानिए क्या हैं इसके फीचर्स 

अन्य ऐप्स से कैसे अलग है यह प्लेटफॉर्म 

इस मामले में  मस्जिद के टस्ट्र का कहना है कि इससे पहले भी ऐसे ऐप्स मौजूद थे लेकिन उन पर रिकॉर्डेड अजान प्ले होती थी. जामा मस्जिद के नए ऐप Al Islaah में यूजर्स को लाइव अजान प्ले करने का मौका मिलेगा जो कि यूजर्स को इबादत के आत्मीय भाव से जोड़ेंगा. जिम्मेदारों ने कहा है कि नमाज के लिए लोगों को बुलाना धर्म का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. इसलिए वह टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे ज्यादा लोगों तक पहुंचा जा सके और लाउडस्पीकर का शोर भी न होक्

सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस

पिछले दिनों लाउडस्पीकरों को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया था लेकिन इस मामले मस्जिद ट्रस्ट के चेयरमैन Shuaib Khatib ने बताया, "सुप्रीम कोर्ट की लाउडस्पीकर गाइडलाइन्स सिर्फ अजान के लिए नहीं है, बल्कि सभी के लिए है. मगर एक पार्टी द्वारा राजनीतिक फायदे के लिए मुस्लिमों को टारगेट किया जा रहा है. उस कॉन्ट्रोवर्सी के बाद हमने एक बैठक की और इसके विकल्पों को तलाशना शुरू किया था."

मस्जिद के जिम्मेदार चेयरमैन ने बताया, “पहले हमने एक रेडियो फ्रीक्वेंसी लेने का सोचा लेकिन उसके लिए बहुत सी परमिशन की जरूरत थी. इसलिए हमने एक ऐप डेवलप किया. इस ऐप पर सुबह की नमाज सुन सकते हैं, जो लाउडस्पीकर पर अलाउ नहीं है. महाराष्ट्र कॉलेज के छात्रों ने इस ऐप को विकसित करने में मदद की है." 

8000mah की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ TCL का ये जबरदस्त 5G टैबलेट, जानिए क्या हैं इसके खास फीचर्स 

मिलेंगे कई अन्य फीचर्स

इस ऐप पर फीचर्स भी काफी दिलचस्प हैं. यूजर्स को अजान के साथ ही कई सारे दूसरे फीचर्स भी मिलेंगे. इस पर एक पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम है, जिसकी मदद से मस्जिद अथॉरिटी लोगों को कोई जानकारी दे सकते हैं. इसके अलावा ऐप यूजर्स कम्युनिटी लीडर्स को अपने सवाल भी भेज सकेंगे. इसके जरिए मस्जिद से कोई भी कनेक्ट कर सकता है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement