Advertisement

75 रुपये में 23 दिन तक सबकुछ FREE, डेटा से लेकर कॉलिंग और SMS तक किसी के लिए भी नहीं देने होंगे पैसे

जियोफोन के इन प्लांस में फ्री वॉयस कॉलिंग, 4G इंटरनेट, फ्री SMS के साथ-साथ जियो के भी ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्श मिलता है.

75 रुपये में 23 दिन तक सबकुछ FREE, डेटा से लेकर कॉलिंग और SMS तक किसी के लिए भी नहीं देने होंगे पैसे

Jio plan

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः Jio हमेशा से अपने ग्राहकों के लिए बेहतरीन प्लान पेश करता रहता है लेकिन आज हम जिस प्लान के बारे में बात करने जा रहे हैं वो इसके जियोफोन यूजर्स के लिए. इस प्लान को लेने से जियोफोन यूजर्स 23 दिनों तक बिना किसी टेंशन या दिल खोलकर बाते कर सकते हैं. इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और एसएमएस की सुविधा मिलती है. 

जियोफोन के इन प्लांस में फ्री वॉयस कॉलिंग, 4G इंटरनेट, फ्री SMS के साथ-साथ जियो के भी ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्श मिलता है. तो चलिए जानते हैं जियोफोन के तीन ऐसे प्लान के बारे में जिनकी कीमत बेहद कम है लेकिन सुविधाएं बहुत ज्यादा हैं.

JioPhone का  75 रुपये का प्लान

इस प्लान की वैलिडिटी 23 दिन की है और इसमें कुल 2.5GB डेटा (प्रतिदिन 100MB+200MB) मिलता है. इसके साथ इसमें 50 SMS, फ्री वॉयस कॉल और Jio TV, JioCinema, JioNews और अन्य जियो न्यूज का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जाता है.

JioPhone का  91 रुपये वाला प्लान

इस प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी दी जाती है और इसके साथ इसमें कुल 3GB डेटा (प्रतिदिन 100MB+200MB) मिलता है. इसके साथ इसमें भी 50 SMS, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और Jio TV, JioCinema, JioNews और अन्य जियो न्यूज का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है. 

JioPhone का 125 रुपये वाला प्लान

इस प्लान में आपको 23 दिन की वैलिडिटी मिलेगी. इसके साथ इसमें भी कुल 11.5GB डेटा (प्रतिदिन 500MB) मिलेगा.  इसके अलावा आप किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और कुल 300 SMS की सुविधा का लाभ ले सकते हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement