टेक-ऑटो
Valentine Day पर आप अगर रिलायंस जियों के ये प्लान सिलेक्ट करते हैं तो आपको बंपर डिस्काउंट मिलेगा.
डीएनए हिंदी: Valentine Day 2023 के मौके पर अलग अलग कंपनियां धमाकेदार ऑफर्स लेकर आई हैं. होटल में रुकने से लेकर ट्रिप प्लान करने पर कई बेहतरीन ऑफर्स हैं. कुछ इसी तरह टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) भी अपने ग्राहकों के लिए खास रीचार्ज के ऑफर्स लेकर आईं हैं. कुछ प्लान्स ऐसे हैं कि जिनमें आपको मुफ्त डेटा के साथ ही ज्यादा वैलिडिटी और मैक्डॉनल्ड जैसे फूड चेन में मुफ्त खाने तक का मौका दिया जा रहा है तो आखिर वह ऑफर्स कौन कौन से हैं चलिए बतात हैं.
रिलायंस जियो के इस वार्षिक रीचार्ज प्लान के तहत यूजर्स को हर रोज 2.5 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस के साथ 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इसके अलावा वैलेंटाइन डे ऑफर के तहत ये प्लान आपको 23 दिनों की एक्स्ट्रा वैधता, 75 जीबी एक्स्ट्रा डेटा, 12 जीबी एक्स्ट्रा डेटा के साथ McDonalds, फर्न एंड पेटल और फ्लाइट बुकिंग पर 750 रुपये की छूट दे रहा है.
Google ऑफिस को बम से उड़ाने की मिली धमकी, अंजान शख्स ने फोन कर कहा- यहां लगाया है बम
899 रुपये वाले इस जियो रीचार्ज प्लान के साथ कंपनी की तरफ से प्रतिदिन 2.5 जीबी हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस की सुविधा दी जा रही है. इस प्लान के साथ भी कंपनी 12 जीबी एक्स्ट्रा डेटा के साथ अन्य बेनिफिट्स यूजर्स को ऑफर कर रही है.
इस खास प्लान के साथ यूजर्स को डेली 2.5 जीबी हाई-स्पीड, अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग और हर रोज 100 एसएमएस की सुविधा दी जाती है. ये प्लान 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, इस प्लान के साथ यूजर्स को 12 जीबी एक्स्ट्रा डेटा के साथ अन्य बेनिफिट्स मिलेंगे.
OLA ने उठाया 5 इलेक्ट्रिक बाइकों से पर्दा, जानें कब से दौड़ेंगी भारतीय सड़कों पर
वैलेंटाइन डे के ऑफर्स की बात करें तो इन सभी प्लान्स के साथ यूजर्स को एक्स्ट्रा वैलिडिटी, 75 जीबी हाई-स्पीड डेटा, 12 जीबी हाई-स्पीड डेटा, 199 रुपये की खरीदारी पर 105 रुपये वाला McDonald McAloo Tikki/Chicken Kebab Burger फ्री, Ferns and Petals पर 799 रुपये की खरीद पर 150 रुपये की छूट, Ixigo से 4500 रुपये या इससे ऊपर की शॉपिंग पर फ्लैट 750 रुपये की छूट का फायदा मिलेगा जो कि एक जबरदस्त ऑफर माना जा रहा है.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.