Advertisement

Jio के इस एनुअल प्लान के आगे फेल हैं Airtel और Vodafone Idea, सुविधाएं जान आप भी हो जाएंगे इसके दीवाने

Jio, Airtel या Vi के एनुअल प्रीपेड प्लान की कीमत लगभग 3000 रुपये या उससे ज्यादा है जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा के साथ कई सुविधाएं मिलती हैं.

Jio के इस एनुअल प्लान के आगे फेल हैं Airtel और Vodafone Idea, सुविधाएं जान आप भी हो जाएंगे इसके दीवाने

Jio Airtel and Vi

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः आजकल सभी टेलिकॉम कंपनियां एनुअल प्लान मुहैया करवाती हैं जिसको अपना कर आप साल बर के लिए रिचार्ज से छुटकारा पा सकते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि किस कंपनी का प्लान सबसे बेस्ट है और आपको अगर Airtel, Jio और Vodafone Idea में से किसके प्लान को चुनना चाहिए. आज इस खबर में हम आपको इन तीनों कंपनियों के एक-एक एनुअल प्लान के बारे में बताएंगे जो सबसे महंगे प्लान हैं जिससे आप इस बात का अंदाजा लगा सकें कि आपके लिए बेस्ट प्लान कौन सा है.

इन सभी कंपनियों के एनुअल प्लान की कीमत लगभग 3000 रुपये या उससे ज्यााद है और इसमें साल भर के लिए डेटा के साथ-साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और अन्य कई सुविधाएं मिलती हैं. तो चलिए जानते हैं कि कौन सी कंपनी अपने एनुअल प्लान में सबसे ज्यादा सुविधाएं देती है.

Jio Annual Plan

जियो के इस प्लान की कीमत 2999 रुपये है और इसपर कंपनी स्पेशल वैल्यू ऑफर कर रही है जिसमें आपको 23 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी और 87GB एक्स्ट्रा डेटा दिया जा रहा है. इसका मतलब है कि इस प्लान का आप कुल 388 दिन तक मजा ले सकते हैं. इसके साथ ही इसमें प्रतिदिन 2.5GB डेटा और कुल 912.5GB डेटा मिलता है. इसके साथ ही 87GB एक्स्ट्रा डेटा दिया जाता है जिसे मिलाकर कुल 999.5GB डेटा हो जाता है. इसके अलावा इसमें आपको प्रतिदिन 100 SMS किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा.

Vi Annual Plan

Vi के प्लान की कीमत 3099 रुपये है और यह प्रीपेड प्लान 365 दिनों की वैधता के साथ आता है. इसमें प्रतिदिन 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस का लाभ मिलेगा. इसके साथ इसमें मिडनाइट से अनलिमिटेड डेटा बेनिफिट, वीकेंड डेटा रोलओवर, Vi Movies and TV और एक साल के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा.  
इसके साथ ही यूजर्स को बिना किसी एडिशनल कॉस्ट के 75GB एक्स्ट्रा डेटा भी मिलेगा.

Airtel Annual Plan

Airtel के प्रीपेड प्लान की कीमत 3359 रुपये है और इसमें 2.5GB डेली डेटा लिमिट, अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रति दिन 100 एसएमएस के साथ 365 दिनों की वैधता मिलती है. इसके साथ इसमें एक साल के लिए Amazon Prime mobile edition और Disney Plus Hotstar mobile का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा. इसके अलावा इसमें आप Apollo 24|7 Circle का सब्सक्रिप्शन, फास्टैग पर 100 रुपये का कैशबैक, फ्री हेलोट्यून्स और फ्री विंक म्यूजिक का एक्सेस भी शामिल है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement