Advertisement

Jio का धमाका Happy New Year 2023 ऑफर, मात्र 2023 रुपये में सबकुछ FREE

Jio के इस Happy New Year 2023 ऑफर के तहत आप 2023 और 2999 रुपये के प्लान अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और मैसेज का जमकर मजा ले सकते हैं.

Jio का धमाका Happy New Year 2023 ऑफर, मात्र 2023 रुपये में सबकुछ FREE

Jio Rs 2023 Happy new year offer

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः Reliance Jio ने अपने ग्राहकों के लिए धमाकेदार हैप्पी न्यू ईयर 2023 (Happy New Offer 2023) ऑफर पेश किया है जिसमें आप प्रतिदिन 2.5GB डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और बहुत सी सुविधाएं पा सकते हैं. इसके साथ ही कंपनी ने 2999 रुपये के प्लान में 23 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी और 75GB एक्स्ट्रा डेटा देने का भी ऐलान किया है. तो चलिए जानते हैं इन प्लांस में आपको क्या मिलेगा.

Jio का 2023 रुपये वाला प्लान

इस प्लान में आपको 252 दिनों के लिए 630GB हाईस्पीड इंटरनेट डेटा मिलेगा जिसमें आप प्रतिदिन 2.5GB डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें हाईस्पीड डेटा के खत्म होने के बाद आप 64kbps की स्पीड से इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके साथ ही इसमें किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 100 SMS और जियो के सभी ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा. इसके अलावा इसमें नए यूजर्स को प्राइम मेंबरशिप भी मिलेगा. 

Jio का 2999 रुपये वाला प्लान

इस प्लान में आपको साल भर यानी 365 दिनों के लिए 912.5GB डेटा मिलेगा जिसमें आप प्रतिदिन 2.5GB हाई स्पीड डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा हाईस्पीड डेटा के खत्म होने के बाद आप 64kbps की स्पीड से इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके साथ ही इसमें किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 100 SMS और जियो के सभी ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा. 

वैसे तो कंपनी का यह प्लान पुराना है लेकिन इसमें दी जा रही एक्स्ट्रा वैलिडिटी और डेटा इसे नया बना रहे हैं. जियो ने इस प्लान में बिना किसी एक्स्ट्रा कॉस्ट के 23 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी और 75GB एक्स्ट्रा हाई स्पीड डेटा भी मिलेगा. बता दें कि 75GB एक्स्ट्रा डेटा और 23 दिन का एक्स्ट्रा वैलिडिटी वाउचर कैंपेन पोस्ट के जरिए दिया जाएगा. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement