Advertisement

Nothing Phone 3: नथिंग ने इतना महंगा फोन निकाला कि लोग बोले- चलो पोको लेके आते हैं, जानिए कीमत और फीचर्स

Nothing का फ्लैगशिप फोन Nothing Phone 3 भारत में लॉन्च हो गया है. 4 जुलाई से इस फोन का प्री ऑर्डर शुरू होगा, वहीं 15 जुलाई से इसकी रिटेल सेल शुरू होगी.

Nothing Phone 3: नथिंग ने इतना महंगा फोन निकाला कि लोग बोले- चलो पोको लेके आते हैं, जानिए कीमत और फीचर्स
Add DNA as a Preferred Source

Nothing ने अपना फ्लैगशिप फोन Nothing Phone 3 लॉन्च कर दिया है. फ्लैगशिप फोन है तो इसकी प्राइसिंग भी हाई एंड पर रखी गई है. अगर आप हाई रेंज में फोन की तलाश कर रहे हैं तो बिना चार्ज किए दो दिन तक चलने वाले Nothing Phone 3 को आप कंसीडर कर सकते हैं.

Nothing Phone 3 Features

नथिंग फोन 3 में 6.7 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले है. फोन के डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 से प्रोटेक्ट किया गया है, वहीं बैक में रेगुलर गोरिल्ला ग्लास लगाया गया है. इस फोन का हाईलाइट है Glyph matrix इंटरफेस है, जो इसके इस्तेमाल को स्मूद बनाता है. यह फोन स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है. फिलहाल फोन के दो वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं.  इसकी क्षमता 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज तक की है. ब्लैक और व्हाइट. इस फोन के दो वेरिएंट उतारे गए हैं 12GB RAM, 256 GB Storageऔर 16GB RAM, 512 GB Storage. फिलहाल फोन दो रंगों में लॉन्च किया गया है. ब्लैक और व्हाइट.

Nothing Phone 3 Camera

नथिंग फोन 3 में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम लगाया गया है. इसमें 50 मेगापिक्सल का OIS फीचर वाला वाइड सेंसर लगा है, 50 मेगापिक्सल का टेलिफोटो लेंस लगा है और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस लगा है. 

Nothing Phone 3 Promises

नथिंग ने दावा किया है कि फोन को 5 साल तक एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम के अपग्रेड मिलते रहेंगे, वहीं 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट भी फोन को मिलते रहेंगे. इसके साथ ही कंपनी का कहना है कि इसकी 5500 mAh बैटरी एक बार फुल चार्ज होने के बाद दो दिन तक चलेगी. यह फोन 15 W वायरलेस और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग फीचर के साथ आता है. नथिंग ने X पर लिखा है कि ये फोन क्रिएटर्स के लिए बना है.

Nothing Phone 3 Price

12GB RAM, 256 GB Storage वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये है. वहीं, 16GB RAM, 512 GB Storage वेरिएंट की कीमत 89,999 रुपये है. फ्लिपकार्ट, फ्लिपकार्ट मिनट पर 4 जुलाई से इस फोन का प्रीऑर्डर शुरू हो जाएगा. वहीं, विजय सेल्स से रिटेल में इसे 15 जुलाई से खरीदा जा सकता है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement