Advertisement

iPhone 17 Series की सेल का क्रेज! Apple स्टोर्स के बाहर आधी रात से ही लगी लोगों की लंबी लाइनें, देखें VIDEO

iPhone 17 Series की सेल शुरू होते ही Apple स्टोर्स पर लोगों का क्रेज देखने को मिल रहा है. आधी रात से ही ग्राहक नई सीरीज खरीदने के लिए लाइन में खड़े रहे.

Latest News
iPhone 17 Series की सेल का क्रेज! Apple स्टोर्स के बाहर आधी रात से ही लगी लोगों की लंबी लाइनें, देखें VIDEO

iPhone 17 Series 

Add DNA as a Preferred Source

एपल की नई फ्लैगशिप सीरीज iPhone 17 Series की बिक्री आज (19 सितंबर) से शुरू हो गई है और हमेशा की तरह इस बार भी लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. स्टोर खुलने से पहले ही रातभर लाइन लगाकर खड़े ग्राहकों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कई जगहों पर लोग आधी रात से ही अपने पसंदीदा आईफोन मॉडल को खरीदने के लिए कतार में खड़े नजर आए. 

इस बार Apple ने चार मॉडल्स पेश किए हैं, जिसमें iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max शामिल है. सभी मॉडल्स को नए डिजाइन, बेहतर कैमरा और पावरफुल फीचर्स के साथ उतारा गया है. भारत में इनकी कीमत और ऑफर्स भी सामने आ चुके हैं. 

कीमत और वेरिएंट्स

  • iPhone 17: 256GB की कीमत 82,900 रुपये और 512GB वेरिएंट 1,02,900 रुपये. यह फोन सेज, लैवेंडर, ब्लू, मिस्ट, व्हाइट और ब्लैक कलर में मिलेगा. 
  • iPhone 17 Air: यह अब तक का सबसे पतला iPhone है. 256GB वेरिएंट की कीमत 1,19,900 रुपये, 512GB वेरिएंट 1,39,900 रुपए और 1TB वेरिएंट 1,59,900 रुपये है. 
  • iPhone 17 Pro: 256GB वेरिएंट 1,34,900 रुपये, 512GB वेरिएंट 1,54,900 रुपये और 1TB वेरिएंट 1,74,900 रुपये. 
  • iPhone 17 Pro Max: 256GB वेरिएंट 1,49,900 रुपये, 512GB वेरिएंट 1,69,900 रुपये, 1TB वेरिएंट 1,89,900 रुपये और 2TB वेरिएंट 2,29,900 रुपये. 

ऑफर्स और छूट

Apple की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, अगर ग्राहक American Express, Axis Bank या ICICI Bank कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो उन्हें 5,000 रुपये तक की बचत हो सकती है. 


यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन चलाते हैं तो हफ्ते में एक बार जरूर करें ये छोटा सा काम, बढ़ जाएगी फोन की लाइफ


लोगों में जबरदस्त क्रेज

हर साल की तरह इस बार भी Apple स्टोर्स के बाहर भीड़ उमड़ पड़ी. कई ग्राहक नई सीरीज को हाथों में लेने के लिए घंटों इंतजार करते नजर आए. लोगों का कहना है कि iPhone उनके लिए सिर्फ एक फोन नहीं, बल्कि स्टेटस सिंबल है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement