टेक-ऑटो
बहुत लोग नहीं जानते हैं कि रुपये के सिंबल को टाइप कैसे करते हैं. ज्यादातर कम्प्यूटरों और लैपटॉप के कीबोर्ड में रुपये का सिंबल बना ही नहीं होता है.
क्या आपको भी नहीं पता है कि रुपये के सिंबल यानी ₹ को टाइप कैसे करते हैं? फोन में तो स्पेशल कैरेक्टर में जाकर टाइप किया जा सकता है, लेकिन लैपटॉप में इसे टाइप करने का तरीका बहुत लोग नहीं जानते हैं. इस वजह से वो अक्सर इस सिंबल के इस्तेमाल के लिए कॉपी-पेस्ट का सहारा ही लेते हैं.
रुपये के सिंबल यानी ₹ को टाइप करना बेहद आसान है. रुपये का सिंबल टाइप करने के लिए आपको Alt+Ctrl+4 एक साथ दबाने होंगे. इससे रुपये का सिंबल बनकर आ जाएगा. ये रुपये के सिंबल को टाइप करने का सबसे आसान तरीका है. लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आप English India कीबोर्ड का इस्तेमाल कर रहे हों. ज्यादातर कंम्प्यूटरों की डिफॉल्ट भाषा US English होती है. उसमें ये ऑप्शन नहीं है.
अगर आप विंडोज़ का लैपटॉप इस्तेमाल करते हैं तो सबसे पहले ये सुनिश्चित कर लें कि आपका टाइपिंग लैंग्वेज English (India) है. इसके लिए आप अपने टास्कबार में राइट साइड में देख सकते हैं, वाई-फाई सिग्नल के बगल में भाषा का ऑप्शन दिखेगा. वहां अगर Enlish India का ऑप्शन आ रहा है तो उस पर क्लिक करें. अगर इंग्लिश इंडिया का ऑप्शन नहीं आ रहा है तो लैंग्वेज सेटिंग में जाकर आपको English (India) की बोर्ड डाउनलोड करना होगा.
इसके अलावा आपके कीबोर्ड में अगर नंबर पैड है तो आपको NumLock प्रेस करना होगा. उसके बाद Alt के साथ 8377 नंबर दबाना होगा. इसी तरह मैक के डिवाइस में आप Option की के साथ 20B9 प्रेस कर सकते हैं या फिर कैरेक्टर व्यूअर से रुपये का सिंबल लगा सकते हैं.मोबाइल डिवाइस में आप स्पेशल कैरेक्टर्स में जाकर रुपये का सिंबल खोजकर उसे इस्तेमाल कर सकते हैं.
ट्राई करके देखिए काम हुआ कि नहीं?
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.