टेक-ऑटो
एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला ने आज यानी 15 जुलाई को भारत में अपना पहला शो-रूम लॉन्च कर दिया है. यह शो रूम मुंबई में खोला गया है.
साल 2024 में दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार Tesla Model Y की बिक्री अब भारत में भी शुरू हो गई है. Elon Musk की इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी Tesla ने अपना पहला शो-रूम भारत में शुरू कर दिया है. मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में खोले गए इस शो-रूम में टेस्ला के अलग-अलग मॉडल सेल के लिए उपलब्ध होंगे.
टेस्ला के Model Y के दो वेरिएंट्स भारत में उतारे गए हैं. RWD (रियल व्हील ड्राइव) और लॉन्ग रेंज RWD. RWD वेरिएंट की कीमत भारत में 59.89 लाख रुपये तय की गई है, 50 हजार के एडमिनिस्ट्रेशन और सर्विस फी मिलाकर इस कार की ऑन रोड प्राइज़ होगी 61.07 लाख रुपए. वहीं, लॉन्ग रेंज RWD वेरिएंट की कीमत 59.89 लाख रखी गई है. इसकी ऑनरोड प्राइज़ 69.15 लाख रुपये होगी. बता दें कि ये कीमतें दोनों वेरिएंट्स के बेस मॉडल की हैं.
टेस्ला बेस मॉडल में कस्टमाइजेशन और ऐड ऑन के ऑप्शन भी दे रहा है. ऐड ऑन और कस्टमाइज़ेशन के बाद कार की कीमत और ज्यादा बढ़ सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर आप फुल सेल्फ ड्राइविंग का ऐड ऑन लेते हैं तो आपको 6 लाख रुपये एक्स्ट्रा चुकाने होंगे. सेल्फ ड्राइविंग मोड में कार अपनी AI इंटेलिजेंस के साथ खुद से चलेगी. आपको कार ड्राइव करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी.
भारत में टेस्ला कार की कीमत दूसरे देशों के मुकाबले कहीं ज्यादा है. भारत में टेस्ला वाय मॉडल अमेरिका से 20 लाख, चीन से करीब 30 लाख और जर्मनी से करीब 15 लाख रुपये महंगा मिलेगा. बता दें कि अमेरिका में इस मॉडल की शुरुआती कीमत 44,990 डॉलर (करीब 38.63 लाख रुपये), चीन में 263500 युआन (करीब 31.57 लाख रुपये)और जर्मनी में करीब 45,970 यूरो (करीब 46 लाख रुपये) है. जबकि भारत में शुरुआती कीमत 59.89 लाख रुपये है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.