Advertisement

एक दो नहीं सीधे 50 हजार रुपये सस्ती हुई Honda की यह धांसू बाइक, जानें क्या है नई कीमत

Honda CB300F पर मिल रहे इस डिस्काउंट को अप्लाई करने के बाद इस बाइक की कीमत KTM Duke 125 और Bajaj Dominar 250 से भी कम हो गई है.

एक दो नहीं सीधे 50 हजार रुपये सस्ती हुई Honda की यह धांसू बाइक, जानें क्या है नई कीमत

Honda CB300F

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः साल का आखिरी महीना है और सभी वाहन निर्माता कंपनियां अपनी सेल बढ़ाने के लिए जबरदस्त डिस्काउंट दे रही हैं. ऐसे में दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी होंडा ने भी अपने हाल ही में लॉन्च हुई बाइक Honda CB300F की खरीद पर 50 हजार रुपये का डिस्काउंट दे रही है. इस ऑफर के जरिए कंपनी अपने बाइक की सेल बढ़ाने की प्लानिंग में है. 

बता दें कि नई Honda CB300F naked streetfighter बाइक को अगस्त 2022 में लॉन्च करने के साथ इसके दो वेरिएंट डीलक्स और डीलक्स प्रो को पेश किया गया था. इसमें डीलक्स वेरिएंट की कीमत 2.26 लाख और डीलक्स प्रो की कीमत 2.29 लाख रुपये थी. अब अगर नए कीमत की बात करें तो 50 हजार रुपये की छूट मिलने के बाद आप डीलक्स वेरिएंट को 1.76 लाख और डीलक्स प्रो वेरिएंट को 1.79 लाख रुपये में घर ला सकते हैं. 

Honda CB300F के फीचर्स और इंजन

Honda CB300F में 293.52cc का सिंगल-सिलेंडर फोर-स्ट्रोक SOHC ऑयल-कूल्ड फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया गया है जो  7,500rpm पर 24.5hp का अधिकतम पावर आउटपुट और 5,500rpm पर 25.6 nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. यह इंजन 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है जो स्लिपर और असिस्ट क्लच के साथ आता है. इस बाइक के सीट की ऊंचाई 789 mm है, जबकि कुल लंबाई 2,084mm, चौड़ाई 765mm, ऊंचाई 1,075mm, व्हीलबेस 1,390mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 177mm है.

KTM Duke और Bajaj Dominar से सस्ती हुई बाइक

होंडा की इस बाइक पर मिलने वाले 50 हजार रुपये के डिस्काउंट को अप्लाई करने के बाद नई  CB300F अब KTM Duke 125 और Bajaj Dominar 250 से सस्ती हो गई है. Duke 125 के कीमत 1.78 लाख रुपये और Dominar 250 की कीमत 1.75 लाख रुपये है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement