Advertisement

यहां मिल रही है iPhone 14 Series पर जबरदस्त छूट, देखें कितना मिल रहा है डिस्काउंट

सेल के दौरान Apple iPhone 14 को कैशबैक समेत 74,900 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है.

यहां मिल रही है iPhone 14 Series पर जबरदस्त छूट, देखें कितना मिल रहा है डिस्काउंट
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः  विजय सेल्स ने अपने फिजिकल स्टोर के साथ अपनी वेबसाइट www.vijaysales.com पर दशहरा सेल की घोषणा की है. सेल इलेक्ट्रॉनिक्स, गैजेट्स, स्मार्टफोन पर डील ऑफर कर रही है. अगर आप लेटेस्ट आईफोन 14 और आईफोन 14 प्रो खरीदना चाहते हैं, तो विजय सेल्स में आपके लिए छूट है. खरीदार एचडीएफसी कार्ड के साथ बिल्कुल नए आईफोन 14 और आईफोन 14 प्रो पर तत्काल छूट प्राप्त कर सकते हैं. सेल के दौरान Apple iPhone 14 को कैशबैक समेत 74,900 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है.

विजय सेल्स अपने ग्राहकों को कैशबैक भी दे रहा है. एचडीएफसी बैंक कार्ड धारकों को 15,000 रुपये से अधिक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 3000 रुपये तक की तत्काल छूट मिलेगी. HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से 15,000 रुपये से अधिक के नॉन-ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 1,500 रुपये तक की 5 फीसदी तत्काल छूट है.

ट्विटर पर #FlipkartDoglaHai क्यों ट्रेंड कर रहा है? यहां पढ़ें पूरी डिटेल

दूसरी ओर, आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड धारकों को 20,000 रुपये से अधिक के ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 3,000 रुपये तक की तत्काल छूट मिलेगी. खरीदार 20,000 फीसदी से अधिक के नॉन-ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 1,500 रुपये तक की 5 फीसदी तत्काल छूट का भी लाभ उठा सकते हैं. विजय सेल्स ने आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए 1,00,000 रुपये से अधिक के ट्रांजेक्शन पर 5,000 रुपये की तत्काल छूट की भी घोषणा की है. यह ऑफर नॉन-ईएमआई ट्रांजेक्शन पर भी लागू होगा.

कोटक महिंद्रा बैंक के ग्राहकों के लिए, रिटेलर ने 15,000 रुपये से अधिक के ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 2,500 रुपये तक की तत्काल छूट की घोषणा की है. इसके अलावा, एचएसबीसी क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके 20,000 रुपये और उससे अधिक की न्यूनतम खरीद पर ईएमआई खरीदारी पर 7.5 फीसदी तक की तत्काल पेशकश है.

पिछले दहशरा से शेयर बाजार में 6 फीसदी तक की गिरावट, जानें कहां और कैसे हुआ नुकसान

विजय सेल्स बिग दशहरा सेल के दौरान, यस बैंक क्रेडिट कार्ड धारक नॉन-ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 2,000 रुपये तक की तत्काल छूट के पात्र होंगे. 2,000 रुपये से अधिक के ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 5 फीसदी की तत्काल छूट मिलेगी. बैंक ऑफ बड़ौदा क्रेडिट कार्ड धारक 4,500 रुपये और उससे अधिक के ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 1,500 रुपये तक 5 फीसदी की तत्काल छूट प्राप्त कर सकते हैं. RuPay कार्ड धारक भी सेल के दौरान तत्काल छूट के पात्र होंगे.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement