टेक-ऑटो
अगर आप विंडोज़ लैपटॉप या डेस्कटॉप का इस्तेमाल करते हैं तो सरकार ने हाई-रिस्क सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया है. सरकार ने चेताया है कि हैकर्स सिस्टम हैक करने और उससे सेंसिटिव डेटा चुराने के साथ-साथ सिस्टम को पूरी तरह से क्रैश भी कर सकते हैं.
लैपटॉप चलाने वालों के लिए सरकार ने खतरे की चेतावनी जारी की है. सरकार ने चेताया है कि विंडोज़ के लैपटॉप और डेस्कटॉप्स में कई ऐसी कमज़ोरियां पता चली हैं जिनका इस्तेमाल करके हैकर्स आपके सिस्टम को हैक करके डेटा चोरी कर सकते हैं. चेतावनी में ये भी कहा गया है कि ये खतरा केवल विंडोज़ के सिस्टम तक सीमित नहीं है. दूसरे ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले वो डिवाइस भी खतरे में हैं जिनमें माइक्रोसॉफ्ट ऑफस, अज्योर या दूसरे ऐप इस्तेमाल होते हैं.
सरकार की तरफ से जारी की गई एडवाइजरी के मुताबिक, माइक्रोसॉफ्ट के ऐप्लिकेशंस में मौजूद वल्नरेबिलिटी का फायदा उठाकर हैकर आपके सिस्टम का रिमोट एक्सेस हासिल कर सकते हैं. इतना ही नहीं वो आपके सिस्टम पर मौजूद संवेदनशील जानकारी हासिल कर सकते हैं. ऐसी स्थितियां पैदा कर सकते हैं कि आप अपना सिस्टम चला ही न पाएं. सरकार ने डेटा लीक और रैनसमवेयर अटैक की आशंका जताई है.
अपने सिस्टम को हैक से बचाने के लिए आपको सबसे पहले माइक्रोसॉफ्ट की तरफ से जारी किया गया लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच अप्लाई करना होगा. अपनी कंपनी के सिस्टम एडमिन और IT टीम से पहले इस पैच को वेरिफाई जरूर करवा लें. अनजान लिंक्स पर क्लिक न करें और अपना एंटी वायरस अपडेट कर लें.
- साइबर अटैक से खुद को बचाने के लिए अपने सिस्टम को अप टू डेट रखें.
- अनजान नंबर से आने वाली इमेज फाइल को ओपन न करें.
- अनजान नंबरों से आए लिंक पर क्लिक न करें.
- अगर ईमेल पर अनजान सेंडर की तरफ से कोई लिंक आए तो उस पर क्लिक न करें. ऐसा करते ही आपका सिस्टम हैक हो सकता है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.