Advertisement

Google ने लाया खास Lock फीचर, चोरी होते ही Phone हो जाएगा लॉक, Data रहेगा सुरक्षित

गूगल का नया एंड्रॉयड 15 अपडेट आपके फोन की सुरक्षा में एक बड़ा बदलाव लाने वाला है. इसमें शामिल है Theft Detection Lock, जो फोन चोरी होते ही उसे तुरंत लॉक कर देगा. क्या ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करेगा? जानिए क्या है बात.

Latest News
Google ने लाया खास Lock फीचर, चोरी होते ही Phone हो जाएगा लॉक, Data रहेगा सुरक्षित

Representational Image

Add DNA as a Preferred Source

Google: आजकल फोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है. कॉल, मैसेज से लेकर बैंकिंग और पर्सनल डेटा तक, सबकुछ स्मार्टफोन में रहता है. ऐसे में अगर फोन चोरी हो जाए या गुम हो जाए तो डेटा का गलत इस्तेमाल हो सकता है. गूगल (Google) ने इस परेशानी को हल करने के लिए एंड्रॉयड 15 (Android 15) में नए सिक्योरिटी फीचर्स (Security Features) दिए हैं.

गूगल का नया Theft Detection Lock फीचर
गूगल ने एंड्रॉयड 15 में Theft Detection Lock नाम का नया फीचर जोड़ा है. ये फोन की सुरक्षा को और मजबूत बनाता है. अगर आपका फोन चोरी होता है या कोई उसे लेकर भागता है, तो फोन खुद-ब-खुद सेंस करके तुरंत लॉक हो जाएगा. इससे कोई भी आपके फोन का पर्सनल डेटा (Personal Data) एक्सेस नहीं कर पाएगा.

फोन चोरी होते ही लॉक
इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा ये है कि फोन चोरी होते ही ऑटोमैटिक लॉक हो जाएगा. मतलब जैसे ही फोन किसी चोर के हाथ में जाएगा फोन लॉक हो जाएगा. इससे आपका डेटा पूरी तरह सेफ रहेगा. हालांकि, ये फीचर Android Go वाले फोन पर काम नहीं करेगा.


ये भी पढ़ें- Bahraich: राम गोपाल की हत्या का एक आरोपी गिरफ्तार, विदेश भागने की तैयारी में था जहीर


Offline और Remote Lock फीचर भी आए
गूगल ने फोन की सुरक्षा के लिए दो और फीचर्स भी जोड़े हैं - Offline Device Lock और Remote Lock. अगर फोन लंबे समय तक इंटरनेट से कनेक्ट नहीं होता है, तो Offline Device Lock उसे ऑटोमैटिक लॉक कर देगा. वहीं Remote Lock से आप किसी और फोन से अपना गुम या चोरी हुआ फोन तुरंत लॉक कर सकते हैं.

एंड्रॉयड 15 के साथ अब फोन का पर्सनल डेटा पहले से ज्यादा सुरक्षित हो गया है. चाहे फोन चोरी हो या गुम, आपका डेटा अब गलत हाथों में नहीं जाएगा.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement