टेक-ऑटो
गूगल एक ऐसे फीचर को डेवलप करने वाला है जिससे आपको भूकंप आने के पहले ही अलर्ट मिल जाएंगा. ये कई स्मार्टफोन में पहले से मौजूद है लेकिन अब ये स्मार्टवॉच में आने वाला है.
भूकंप एक ऐसी प्राकृतिक आपदा है जो कहीं भी किसी भी देश में आ सकती है. इनता ही नहीं इतिहास में कई भूकंप की ऐसी घटनाएं हैं जिनकी वजह से पूरे के पूरे शहर तबाह हो गए. इसी खतरे से बचने के लिए अब गूगल एक नए टेक्नोलॉजी का अविष्कार करने जा रहा है. दरअसल Google अब लोगों की सेफ्टी के लिए भूकंप का अलर्ट Smartwatch के अंदर देने की प्लानिंग कर रहा है. हालांकि इस पर अभी तक गूगल की तरफ कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, पर मीडिया रिपोर्ट की माने तो जल्द ही गूगल ऐसे फीचर को डेवलप कर सकता है.
Wear OS में शामिल होगा सिस्टम
बता दें कि गूगल के पास पहले से इस तरह की टेक्नोलॉजी है जो भूकंप के आने से पहले ही उसके बार में जानकारी दे देती है. ये कई देशों चल भी रही है. वहीं कई देशों से इसे हटा लिया गया है. अब यह फीचर वियरेबल सेगमेंट में दस्तक देने जा रहे हैं. वर्तमान में चल रही खबरों के मुताबिक भूकंप का अलर्ट देने वाला यह सिस्टम Wear OS में शामिल होने जा रहा है. इस फीचर को पहले एंड्रॉयड अथॉरिटी द्वारा स्पॉट किया था.
Seismometers का उपयोग
आमतौर पर जब भी भूकंप को डिटेक्ट करते हैं तो Seismometers का उपयोग किया जाता है. लेकिन ये फीचर भूकंप आने पर तुरंत उसका अलर्ट देगा. गूगल का यह फीचर बड़े ही स्मार्ट तरीके से काम करता है. इसके लिए मोशन सेंसर का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले से ही कई स्मार्टफोन में मौजूद है. अब गूगल इस फीचर को स्मार्ट वॉच में लाने वाला है. जब भी कभी एक साथ कई बार जमीन कंपन करती है तो ये फीचर डिटेक्ट करता है कि ये भूकंप है अगर भूकंप होता है तो ये यूजर को तुरंत इसकी सूचना देता है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.