टेक-ऑटो
अब यूजर्स को WhatsApp पर फोटो और वीडियो शेयर करने के लिए 30 फोटो की लिमिट से छुटकारा मिल जाएगा और वे एक बार में ही 100 फोटो और वीडियो को भेज सकेंगे.
डीएनए हिंदीः WhatsApp एक बार फिर अपने यूजर्स के लिए एक और कमाल का फीचर लेकर आ गया है. इस फीचर की मदद से यूजर्स चैटिंग के दौरान एक बार में ज्यादा फोटोज और वीडियोज साझा कर सकेंगे यानी उन्हें एक बार में 30 फोटो और वीडियो भेजने की लिमिट से छुटकारा मिल जाएगा. यह फीचर वॉट्सऐप एंड्रॉयड के 2.22.24.73 वर्जन में देखा गया है.
इस फीचर के मुताबिक यूजर्स एक बार में 100 फोटो और वीडियो शेयर कर सकेंगे. अगर पहले की बात करें तो यूजर्स एक बार में 30 फोटो और वीडियो ही साझा कर सकते थे लेकिन इस नए फीचर के आने के बाद आप एक बार में 100 फोटो, वीडियो या दोनों शेयर कर सकेंगे.
डॉक्यूमेंट के लिए लिख सकेंगे कैप्शन
इसके अलावा एक और फीचर इंट्रोड्यूस किया गया है जिसमें यूजर्स डॉक्यूमेंट्स के लिए कैप्शन लिख सकेंगे. वॉट्सऐप एंड्रॉयड के 2.22.24.73 वर्जन का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स पर्सनल और ग्रुप चैट में डॉक्यूमेंट भेजने के दौरान कैप्शन जोड़ सकते हैं. इससे पहले यूजर्स सिर्फ फोटो और वीडियोज के लिए कैप्शन लिख सकते थे.
WhatsApp ग्रुप में भी आया बड़ा अपडेट
वॉट्सऐप ने अपने 2.22.24.73 वर्जन में लम्बे ग्रुप सब्जेक्ट और डिस्क्रिप्शन का भी ऑप्शन दे दिया है जिससे यूजर्स ग्रुप को और बेहतर तरीके से डिस्क्राइब कर सकें. इसमें इस बात की कोई जानकारी नहीं दी गई है कि इसके लिए कैरेक्टर लिमिट कितनी है. हालांकि पहले ग्रुप सब्जेक्ट के लिए 25 कैरेक्टर और डिस्क्रिप्शन के लिए 512 कैरेक्टर की लिमिट थी.
बता दें कि इन सभी फीचर्स में से किसी को भी वॉट्सऐप के iOS वर्जन के लिए लॉन्च नहीं किया गया है. हालांकि उम्मीद की जा रही है कि इसे जल्द ही iOS यूजर्स के लिए पेश कर दिया जाएगा.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.