Advertisement

Flipkart Big Saving Days Sale: सिर्फ 1400 रुपए में मिल जाएगी Apple Watch Series 3, ऑफर के लिए बस कुछ ही घंटे हैं आपके पास

Flipkart Big Saving Days Sale में Apple Watch Series 3 के अलावा एपल के अन्य प्रोडक्ट्स पर भी भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है.

Flipkart Big Saving Days Sale: सिर्फ 1400 रुपए में मिल जाएगी Apple Watch Series 3, ऑफर के लिए बस कुछ ही घंटे हैं आपके पास

Apple Watch Series 3 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल (Flipkart Big Saving Days Sale) का आज आखिरी दिन है ऐसे में ई-कॉमर्स कंपनी कई प्रोडक्ट्स पर बंपर डिस्काउंट दे रही है. इसलिए आज हम आपके लिए एक ऐसा ऑफर लेकर आए हैं जिसमें आप मात्र 1400 रुपये में Apple Watch Series 3 को अपने घर ला सकते हैं. 

Apple Watch Series 3 को फ्लिपकार्ट पर 29,900 रुपये में लिस्ट किया गया है लेकिन इसे अभी 20,900 रुपये में बेचा जा रहा है. इसके साथ कंपनी इस स्मार्टवॉच को एमेरिकन एक्सप्रेस क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 2000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है. अगर आप इस ऑफर को लेते हैं तो Apple Watch Series 3 की कीमत 18,900 रुपये हो जाएगी. इसके साथ इस पर पुराने फोन के बदले 17,500 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है. ऐसे में यदि आप दोनों ऑफर्स का लाभ ले लेते हैं तो आप Apple Watch Series 3 को मात्र 1400 रुपये में घर ला सकते हैं. 

आपको बता दें कि Apple Watch Series 3 कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टवॉच है जिसे 2017 में लॉन्च किया गया था. हालांकि कंपनी ने Apple Watch Series 8, Apple Watch Ultra और Apple Watch SE 2 के लॉन्च होने के बाद इसका प्रोडक्शन बंद कर दिया है. इसके साथ ही कंपनी ने Apple Watch Series 4, Series 5 और Series 6 की बिक्री भी बंद कर दी है लेकिन Apple Watch Series 3 को बिक्री अभी हो रही है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement