Advertisement

Flipkart Big Billion Days 2022: सैमसंग, ओप्पो समेत इन फोन्स पर मिलेगी जबरदस्त डील्स 

Flipkart Big Billion Days 2022 सेल में नथिंग फोन (1), सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 4 और गैलेक्सी जेड फोल्ड 4, वीवो वी25 प्रो, रियलमी जीटी 2 प्रो और अन्य

Flipkart Big Billion Days 2022: सैमसंग, ओप्पो समेत इन फोन्स पर मिलेगी जबरदस्त डील्स 
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: फ्लिपकार्ट ने अपने प्लेटफॉर्म पर बिग बिलियन डेज 2022 (Flipkart Big Billion Days 2022) सेल की घोषणा की है. सेल जल्द ही शुरू होने की संभावना है और दशहरा 2022 तक जारी रह सकती है. ई-कॉमर्स कंपनी ने अभी तक एनुअल फेस्टिवल सेल की सटीक तारीखों की घोषणा नहीं की है. लेकिन इसने एक माइक्रोसाइट बनाई है, जो हमें सेल के दिनों में मिलने वाले ऑफर्स की एक झलक दिखाई दी है. 

स्मार्टफोन एक पॉपुलर प्रोडक्ट कैटेगिरी है जिसकी ऑनलाइन सेल में काफी ऑफर और डील्स देखने को मिलती है. फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज 2022 गेमिंग लैपटॉप पर 40 फीसदी तक की छूट देगा. उम्मीद की जा रही है कि ई-कॉमर्स कंपनी बिग बिलियन डेज 2022 सेल के दौरान फोन पर रोमांचक ऑफर पेश करेगी. इसमें नथिंग फोन (1), सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 4 और गैलेक्सी जेड फोल्ड 4, वीवो वी25 प्रो, रियलमी जीटी 2 प्रो और अन्य जैसे स्मार्टफोन शामिल होंगे.

पुराना फोन बदलने पर छूट
फ्लिपकार्ट के वेब पेज के अनुसार, खरीदारों को ओप्पो रेनो 8 प्रो पर 20,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट मिलेगा. रियलमी 9 प्रो़ 5जी पर 17,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर होगा. सैमसंग का फ्लैगशिप फोन- गैलेक्सी एस22 प्लस 5जी 22,000 रुपये तक के एक्सचेंज डिस्काउंट पर उपलब्ध होगा.

PM Kisan Yojana: किसानों को 12वीं इंस्टॉलमेंट का करना पड़ सकता है इंतजार, जानें क्यों

फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज 2022 में नए लॉन्च
ई-कॉमर्स सेल के दौरान होने वाले नए स्मार्टफोन लॉन्च के बारे में भी जानकारी दी गई है. अब तक, कंपनी ने लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन के केवल दो नामों का खुलासा किया है- रियलमी सी3 और पोको एम5. पोको फोन की पहली बिक्री 13 सितंबर को होगी. इसकी कीमत 10,999 रुपये है.

Gold Silver Price Today : 50,600 के पार पहुंचा सोना, चांदी में भी तेजी, यहां देखें फ्रेश प्राइस 

फ्लिपकार्ट सेल के दौरान बैंक ऑफर्स
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने आगामी बिग बिलियन डेज 2022 सेल के दौरान की गई खरीदारी पर छूट देने के लिए आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक के साथ पार्टनरशिन की है. सेल के दौरान खरीदार 10 फीसदी का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं. फ्लिपकार्ट स्मार्टफोन खरीदारों के लिए एक्सचेंज डिस्काउंट, आसान खरीद विकल्प और स्क्रीन डैमेज प्रोटेक्शन की भी ऑफर करेगा. इसके अलावा बाय नाउ पे लेटर का ऑप्शंस भी होगा.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement