Advertisement

बंगाल के बेलडांगा में बाबरी मस्जिद का निर्माण, दोपहर 12:30 बजे से बाबरी मस्जिद का निर्माण, बेलडांगा में सुबह 10:30 बजे से कुरान पढ़ी जाएगी, बेलडांगा में करीब 2 लाख लोगों के पहुंचने का दावा, विधायक हुमायूं कबीर बनवा रहे नई बाबरी मस्जिद, हुमायूं कबीर ने बाबरी मस्जिद की तस्वीर जारी की, 2 साल में बनकर तैयार होगी बाबरी मस्जिद- हुमायूं | राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद भी बजेगा वंदे मातरम्, सरकारी कार्यक्रम में वंदे मातरम् के 6 छंद अनिवार्य, वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, वंदे मातरम् को लेकर सरकार की नई गाइडलाइंस, वंदे मातरम् को 3 मिनट 10 सेकंड बजाया जाएगा, राष्ट्रीय गान की तरह राष्ट्रीय गीत के लिए नियम बने

Twitter नहीं संभाल पा रहे Elon Musk, लोगों से पूछा- क्या मैं इस्तीफा दे दूं

एलन मस्क जबसे Twitter के बॉस बने हैं, तब से ही वह कई बदलाव कर रहे हैं. अब ऐसा लग रहा है कि वह इस्तीफा देने का मन बना चुके हैं.

Twitter नहीं संभाल पा रहे Elon Musk, लोगों से पूछा- क्या मैं इस्तीफा दे दूं

एलन मस्क ने ट्विटर पर करवाया एक और पोल

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: ट्विटर (Twitter) के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) ने लोगों से पूछा है कि क्या उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. उन्होंने यह भी वादा किया है कि जो लोगों का फैसला होगा, उसे वह मानेंगे. अगर एलन मस्क अपनी बात पर कायम रहते हैं तो उन्हें इस्तीफा ही देना होगा क्योंकि रुझानों में यह बात साफ नजर आ रही है कि लोग ट्विटर के बॉस के तौर पर उनकी मौजूदगी से खुश नहीं हैं.

भारतीय समयानुसार सुबह 7.11 बजे तक 57.4 फीसदी लोगों ने वोट किया है कि एलन मस्क को अपने पद से हट जाना चाहिए. 42.6 फीसदी लोगों का कहना है कि उन्हें अपने पद पर बने रहना चाहिए. एलन मस्क बुरे फंस गए हैं. अगर वह अपने बात पर कायम रहते हैं तो यह तय है कि उन्हें इस्तीफा देना होगा.

Twitter को क्यों बदल रहे हैं एलन मस्क, अब तक हुए कितने बदलाव? पढ़ें 6 पॉइंट्स में

एलन मस्क ने यह भी लिखा है कि लोग सावधान रहें, जैसा आप कहेंगे, वैसा हो भी सकता है. एलन मस्क ने जबसे ट्विटर खरीदा है, तब से ही वह विवादों के केंद्र में हैं. टेस्ला, SpaceX और ट्विटर के CEO एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं. वह मस्क फाउंडेशन के अध्यक्ष भी हैं.

Twitter Character Limit: अब 280 नहीं 4,000 कैरेक्टर में करिए Tweet, एलन मस्क ने कर दिया बड़ा ऐलान

क्या ढलान की तरफ आगे बढ़ रहे हैं एलन मस्क?

एलन मस्क के लिए ट्विटट का अधिग्रहण ठीक नहीं रहा है. इस डील के कई महीने बाद तक वह दुनिया के सबसे अमीर शख्स रहे लेकिन अब दूसरे पायदान पर पहुंचगए हैं. बीते सप्ताह फ्रांस के बिजनेसमैन बर्नार्ड अरनॉल्ट ने उन्हें पीछे छोड़ते हुए दुनिया के सबसे अमीर शख्स का रुतबा हासिल कर लिया. बीते एक साल में टेस्ला के शेयरों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. विवादों से भी उन्हें नुकसान पहुंचा है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement