Advertisement

भारत में होने वाली है टेस्ला की एंट्री? 15 जुलाई को मुंबई में खुलेगा पहला शोरूम, जानें क्या है पूरी तैयारी

टेस्ला 15 जुलाई 2025 को मुंबई में अपना पहला शोरूम खोलने जा रही है. यह शोरूम एक 'एक्सपीरियंस सेंटर' होगा, जहां ग्राहक कारों की टेस्ट ड्राइव ले सकते हैं. इससे भारत के इलेक्ट्रिक वाहन बाजार को नई रफ्तार मिल सकती है.

Latest News
भारत में होने वाली है टेस्ला की एंट्री? 15 जुलाई को मुंबई में खुलेगा पहला शोरूम, जानें क्या है पूरी तैयारी

Elon Musk Tesla

Add DNA as a Preferred Source

दुनिया की जानी-मानी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला (Tesla) जल्द ही भारत में कदम रखने वाली है. समाचार एजेंसी रॉयटर्स  के मुताबिक अनुसार 15 जुलाई 2025 को मुंबई में इसका पहला शोरूम खुलने जा रहा है. यह शोरूम न केवल कारों को दिखाने का स्थान होगा, बल्कि इसे एक 'एक्सपीरियंस सेंटर' के रूप में तैयार किया गया है, जहां ग्राहक टेस्ला की आधुनिक इलेक्ट्रिक कारों (EV) को देख सकते हैं, उनकी टेस्ट ड्राइव ले सकते हैं और कंपनी की चार्जिंग तकनीक और अन्य इनोवेशन को भी देख सकते हैं. 

इलेक्ट्रिक वाहन बाजार के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़

टेस्ला का यह कदम भारत में बढ़ते हुए इलेक्ट्रिक वाहन (EV) बाजार के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकता है. कंपनी ने इस शोरूम के लिए मुंबई में एक प्रीमियम स्थान को चुना है, जिससे ग्राहकों को इस तकनीकी उत्कृष्टता को नजदीक से अनुभव करने का मौका मिलेगा. साथ ही, टेस्ला की उत्कृष्ट परफॉर्मेंस और नई तकनीक भारत में इलेक्ट्रिक कारों को लेकर सोच को बदलने में मदद करेगी.

EV बाजार में प्रतिस्पर्धा तेज होने की संभावना

टेस्ला की भारत में एंट्री से भारतीय EV बाजार में प्रतिस्पर्धा तेज होने की संभावना है. अब तक टाटा, महिंद्रा, MG और BYD जैसी कंपनियां सक्रिय थीं, लेकिन अब टेस्ला का आना ग्लोबल तकनीक और प्रीमियम डिजाइन के साथ भारतीय बाजार को और भी आकर्षक बना सकता है.  इसके अलावा, टेस्ला के आने से स्मार्ट और किफायती विकल्प के रूप में ग्राहकों की सोच भी बदल सकती है. 


यह भी पढ़ें: Nothing Phone 3 लेने का है प्लान? 12 जुलाई को मिलेगा स्पेशल चांस, ये कर लिया तो 22 हजार रुपये का हेडफोन मुफ्त में मिलेगा


नेटवर्क का विस्तार करने की योजना बना रही है

टेस्ला के CEO एलन मस्क ने काफी समय से भारत में अपने व्यापार को फैलाने की योजना बनाई थी.आपको बता दें इसी साल मार्च में, कंपनी ने मुंबई में शोरूम के लिए स्थान तय किया और कर्मचारियों की भर्ती भी शुरू कर दी है. इसके बाद, टेस्ला अब दिल्ली और अन्य प्रमुख शहरों में अपने नेटवर्क का विस्तार करने की योजना बना रही है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement