Advertisement

Zukerberg ने की ट्विटर के राइवल ऐप के लॉन्च की प्लानिंग तो Elon Musk ने मजाक उड़ाते हुए बताया 'Copy Cat'

एलन मस्क ने मार्क जकरबर्ग के ट्विटर के राइवल ऐप लॉन्च करने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर को रिप्लाई किया और उन्हें कॉपी कैट बताया.

Zukerberg ने की ट्विटर के राइवल ऐप के लॉन्च की प्लानिंग तो Elon Musk ने मजाक उड़ाते हुए बताया 'Copy Cat'

Mark Zukerberg Vs Elon Musk

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः कुछ दिनों पहले ट्विटर के पूर्व सीईओ और फाउंडर जैक डॉर्सी ट्विटर को टक्कर देने के लिए Bluesky नाम के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की लॉन्चिंग की है. अब इस कड़ी में मार्क जकरबर्ग का भी नाम जुड़ गया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग भी ट्विटर के राइवल ऐप को लॉन्च करने की प्लानिंग में हैं. 

इस खबर की शुरुआत म्यूजिक न्यूज वेबसाइट डेली लाउड से हुई है. Daily Loud ने ट्विटर पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, "मार्क जकरबर्ग की मेटा ट्विटर का राइवल लॉन्च करने की तैयारी में है." इस ट्विट के पोस्ट होते ही लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी.

एक ट्विटर यूजर ने डेली लाउड के पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए लिखा कि पर ऐसा क्यों, क्या वो ये सोच रहे हैं कि लोग एलन मस्क पर पागल हैं, अब मैं एक विकल्प बनाऊंगा क्योंकि हर कोई मुझे और फेसबुक को बहुत प्यार करता है.

इस मामले पर क्या बोले Elon Musk

एलन मस्क ने जकरबर्ग के ट्विटर के राइवल ऐप लॉन्च करने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर को रिप्लाई किया. इसमें उन्होंने Copy लिखकर इसके आगे एक कैट का इमेजी बना दिया. एलन मस्क ने कॉपी कैट वर्ड को पूरा लिखने के बजाय इशारे में यह बात कह दी कि जकरबर्ग कॉपी कर रहे हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement