Advertisement

WhatsApp और Telegram को टक्कर देने आया नया ऐप, Elon Musk ने लॉन्च किया XChat

टेक्नोलॉजी की दुनिया में बड़ा धमाका हो चुका है. मशहूर उद्यमी एलन मस्क ने XChat नाम का नया मैसेजिंग ऐप लॉन्च किया है.

Latest News
WhatsApp और Telegram को टक्कर देने आया नया ऐप, Elon Musk ने लॉन्च किया XChat

Elon Musk

Add DNA as a Preferred Source

एलन मस्क के XChat नामक X का अलग मैसेंजर लॉन्च कर दिया है. टेक्नोलॉजी की दुनिया में एलन मस्क ने अलग सनसनी पैदा कर दी है. WhatsApp, Telegram और चीन के WeChat को टक्कर देने के लिए अब XChat लॉन्च हो चुका है. एलन मस्क का सपना है कि X को एक ऑल-इन-वन ऐप बनाया जाए और इस दिशा में उनका अगला कदम है XChat. XChat को X के यूजर्स के लिए एक अलग मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के रूप में लॉन्च किया गया है, जिसमें कुछ खास सुरक्षा फीचर्स पर जोर दिया गया है, जिससे ज्यादा से ज्यादा यूजर्स सर्विस को इस्तेमाल करने के लिए आकर्षित हो सकें. 

मस्क ने कही ये बात 

अपनी आधिकारिक पोस्ट में मस्क ने X पर खुलासा किया कि XChat में बिटकॉइन-स्टाइल एनक्रिप्शन, डिसअपीयरिंग मैसेज और क्रॉस-प्लेटफॉर्म ऑडियो और वीडियो कॉल जैसे फीचर्स हैं. ऐप में XChat यूजर्स, दूसरे यूजर्स के साथ ही फाइल्स शेयर कर सकते हैं. इससे ये संकेत नजर आते हैं कि मस्क का इरादा, इंडस्ट्री के दूसरे ऐप्स जैसे WhatsApp और Telegram को टक्कर देने का है. Tesla के CEO ने लिखा, 'नया XChat एनक्रिप्शन और मैसेज डिसअपीयरिंग व किसी भी तरह की फाइल शेयर करने जैसे फीचर्स के साथ रोलआउट हो रहा है. इसमें ऑडियो/वीडियो कॉलिंग भी है.'

ये भी पढ़ें-बारिश के मौसम में बाइकर्स के लिए जरूरी टिप्स, ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी

कौन इस्तेमाल कर सकता है XChat

आपको बता दें कि XChat अभी बीटा फेज में है और यह अभी चुनिंदा यूजर्स और डिवेलपर्स के लिए उपलब्ध है. इसके अलावा, XChat अभी X के पेड सब्सक्राइिबर्स के लिए ही उपलब्ध है. अब देखना ये होगा की X आने वाले समय में फ्री यूजर्स के लिए कब से उपलब्ध होगा? सवाल यह भी है कि क्या Meta और WhatsApp की तरह आने वाले समय में Grok AI को भी मैसेजिंग ऐप के साथ इंटिग्रेट किया जाएगा. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement