Advertisement

Cheapest OnePlus Smartphone : अब तक की सबसे कम कीमत पर मिलेगा OnePlus फोन, जानें कब तक है ऑफर

Amazon Great Republic Day Sale: वन प्लस के फोन्स पर अमेजन की सेल में इस समय धमाकेदार डिस्काउंट मिल रहा है.

Cheapest OnePlus Smartphone : अब तक की सबसे कम कीमत पर मिलेगा OnePlus फोन, जानें कब तक है ऑफर
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अमेजन ग्रेट रिपब्लिक डेल शुरू होने वाली है, इसमें स्मार्टफोन से लेकर हो अप्लायंसेज पर जबरदस्त डिस्काउंट दिया जा रहा है. यह सेल अब 20 जनवरी तक चलेगी. अगर आपका वजन 25 से 30 हजार रुपये के बीच है तो आप एक बेहतरीन  स्मार्टफोन खरीद सकते हैं. OnePlus Nord 2T 5G को अब तक के सस्ते दाम में खरीद सकते हैं. 8जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की 28,999 रुपये है. 

इस सेल में आप इसे 27,499 रुपये में खरीद सकते हैं. इस कीमत में फोन खरीदने के लिए आपको SBI के कार्ड से पेमेंट करना होगा. अहम बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर में आप इस फोन को 18,050 रुपये तक की छूट के साथ ऑर्डर कर सकते हैं. बता दें किपुराने फोन के बदले फुल एक्सचेंज अमाउंट मिलने पर यह 28,999 - 18,050 यानी 10,950 रुपये में आपका हो सकता है. पुराने फोन के बदले मिलने वाला एक्सचेंज बोनस उसकी कंडीशन पर निर्भर करता है. 

पानी में गिरने पर भी नहीं होगा फोन खराब, बस भूल कर भी न करें ये गलती

फोन के फीचर्स की बात करें तो फोन में कंपनी 2400x1080 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.43 इंच का फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले दे रही है. यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है. 20:9 के आस्पेक्ट रेशियो को सपोर्ट करने वाले इस फोन में आपको कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन भी मिलेगा.

5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च हुआ Oppo A78 5G

पिक्चर क्वॉलिटी को और बेहतर बनाने के लिए कंपनी इसमें HDR10+ भी ऑफर कर रही है. फोन 12जीबी तक की रैम और 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आता है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement