टेक-ऑटो
चीन ने एक ऐसी Electric Car लॉन्च की है जो कि EV मार्केट में एक नया तूफान ला सकती है.
डीएनए हिंदी: दुनिया में तेजी से इलेक्ट्रिक व्हीकल (Electric Vehicle) का मार्केट बढ़ रहा है और इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) इंडस्ट्री के मामले में चीन इस समय दुनिया का सबसे बड़ा बाजार है. यहां ईवी की डिमांड और डेलपमेंट तेजी से हो रहा है. इसके साथ चीन की कई कंपनियां इसमें नए इनोवेशन भी कर रही हैं. इस बीच इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए बैटरी बनाने वाली चीनी कंपनी कंटेम्पररी एम्पेरेक्स टेक्नोलॉजी कंपनी लिमिटेड या CATL ने एक हाई रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार बैटरी को पेश कर दिया है.
इस नई ईवी कार को लेकर कंपनी का दावा है कि ये फुल चार्ज करने के बाद कार को 1,000Km (620 miles) से भी ज्यादा चलाया जा सकता है. कंपनी ने इस नेक्स्ट जनरेशन बैटरी का नाम Qilin है. इसका प्रोडक्शन अगले साल से शुरू हो जाएगा. इस ईवी को लेकर CATL ने कहा कि इस बैटरी के सेल मौजूदा बैटरी की तुलना में तेजी से चार्ज होते हैं. ये ज्यादा सुरक्षित और ज्यादा डुरेबल भी है.
बैटरी की बात सामने आने के बाद शेन्जेन में CATL के शेयर 5.9% ऊपर चले गए. जो 9 फरवरी के बाद के इसका उच्चतम स्तर भी है. फुजियान स्थित CATL ने कहा कि एक मिथिकल चीनी क्रिएचर के नाम पर Qilin बैटरी का ऊर्जा घनत्व 255 वाट-घंटे प्रति किलोग्राम तक है.
कंपनी ने बताया कि इस CTP 3.0 बैटरी में इंटरनल क्रॉसबीम, लिक्विड-कूलिंग प्लेट और थर्मल पैड को एक मल्टीफंक्शनल इलास्टिक इंटरलेयर में इंटीग्रेटेड किए गए हैं. इसमें इंटरलेयर के अंदर बिल्ट-इन माइक्रोन ब्रिज भी हैं जो सेल के अंदर होने वाले बदलावों को फ्लैगजिबल तरीके से समायोजित करते हैं.
8,000 से भी सस्ता हो गया 6000mah बैटरी और एचडी+ डिस्प्ले वाला यह स्मार्टफोन
बैटरी की क्रेडिबिलिटी को उसके लाइफ सर्किल में सुधारते हैं. इंटीग्रेटेड एनर्जी यूनिट जो सेल और मल्टीफंक्शनल फ्लैगजिबलइंटरलेयर से बना है. ड्राइविंग दिशा के परपेंडीकुलर एक अधिक स्थिर लोड बनाती है. इस प्रकार ये बैटरी पैक में वाइब्रेशन रेजिस्टेंस को बढ़ाती है जिससे बैटरी की रेंज बढ़ जाती है.
महाराष्ट्र में क्या होगा सरकार का भविष्य, राज्यपाल या स्पीकर किसकी चलेगी?
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.