Advertisement

Alto K10 से भी सस्ते में मिल रही है यह दमदार SUV और 2 साल तक मुफ्त में लें फ्री सर्विस का मजा

Nissan Magnite की खरीद पर कंपनी की ओर से 72000 रुपये का डिस्काउंट और दो साल के लिए फ्री सर्विस जैसी के साथ और भी कई सुविधाएं दी जा रही हैं.

Alto K10 से भी सस्ते में मिल रही है यह दमदार SUV और 2 साल तक मुफ्त में लें फ्री सर्विस का मजा

Nissan Magnite

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः इंडियन मार्केट में SUV की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है और यही कारण है कि सभी कार निर्माता कंपनियां नए-नए मॉडल्स की पेशकश कर रही हैं. हालांकि कई बार कीमत ज्यादा होने के कारण हम इन कारों की खरीदारी नहीं कर पाते हैं. लेकिन आज हम आपको एक एसे SUV के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आप Maruti Alto से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं. जिस SUV की हम बात कर रहे हैं उसका नाम Nissan Magnite है और कंपनी इस पर जबरदस्त ऑफर दे रही है. 

Nissan की इस पॉपुलर एसयूवी की कीमत 5.9 लाख रुपये है जिसपर कंपनी 72 हजार रुपये का डिस्काउंट दे रही है. अगर आप इस डिस्काउंट का लाभ लेते हैं तो यह एसयूवी आपको लगभग 5.2 लाख रुपये में मिल जाएगी. वहीं अगर Maruti की पॉपुलर कार Alto K10 की बात की जाए तो इसके टॉप मॉडल की कीमत 6.61 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक है. ऐसे में आप Nissan Magnite SUV को ऑल्टो K10 को  लगभग 1.1 लाख रुपये सस्ते में खरीद सकते हैं.

Nissan Magnite की खरीद पर और भी कई ऑफर

कंपनी Nissan Magnite की खरीद पर न सिर्फ कैश डिस्काउंट बल्कि 2 साल के लिए सर्विस पैकेज भी फ्री दे रही है. ऐसे में आप दो साल तक बिना किसी टेंशन के कार का मेंटेनेंस करवा सकते हैं. हालांकि स्पेयर पार्ट या ऑयल चेंज होने की स्थिति में आपको पैसे देने होंगे. इसके अलावा इस कार पर लोन ऑफर भी दिया जा रहा है जिसमें आप 6.99 प्रतिशत के ब्याज दर पर आप एसयूवी का फाइनेंस करवा सकते हैं.

Nissan Magnite के फीचर्स और इंजन

इस एसयूवी में 1.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 100hp की पावर और 160Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन भी दिया गया है जो 71hp की पावर और 96Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल या ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है. फीचर्स की अगर बात की जाए तो इसमें 360 डिग्री कैमरा व्यू के साथ ही एंड्रायड और ऑटो कार प्ले जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement