Advertisement

Jio के इस छोटे प्लान में पाएं सबकुछ FREE, कीमत इतनी कम जितना आपने सोचा न हो

Reliance Jio के इस प्लान में आपको किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है यानी आप देश भर में कहीं भी फ्री में बात कर सकते हैं.

Jio के इस छोटे प्लान में पाएं सबकुछ FREE, कीमत इतनी कम जितना आपने सोचा न हो

Jio

Add DNA as a Preferred Source

किफायती प्लांस, ज्यादा वैलिडिटी और डेटा साथ में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा, Jio के छोटे से छोटे प्लान में आपको यह फैसिलिटी मिल जाएगी. जियो के इन प्लांस की खासियत यह है कि ये बजट फ्रेंडली होते हैं और इसमें ज्यादा वैलिडिटी मिलती है. इसलिए आज हम आपको एक ऐसे ही प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी कीमत बेहद कम है और आपको इसमें ज्यादा वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और अन्य कई सुविधाएं मिलेंगी.

कौन सा है ये प्लान?

रिलायंस जियो के जिस प्लान के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं उसकी कीमत सिर्फ 299 रुपये है जो आपके बजट में आसानी से फिट हो सकता है. इसमें आपको हर दिन 2GB डेटा मिलेगा और हाई स्पीड इंटरनेट के खत्म होने के बाद आप 64kbps की स्पीड से इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं. वैलिडिटी की अगर बात करें तो इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है और इसमें आप कुल 56GB हाई स्पीड इंटरनेट का लाभ ले सकेंगे. 

इसके अलावा आपको इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है यानी आप पूरे देश में कहीं भी फ्री में कॉल कर सकते हैं. इसके अलावा इस प्लान में आपको हर रोज 100 एसएमएस भी दिए जाते हैं. कंपनी ग्राहकों के मनोरंजन का भी पूरा ध्यान रखती है और इसी बात को देखते हुए Jio के सभी ऐप्स जैसे जिओ टीवी, जिओ सिनेमा समेत जिओ सिक्योरिटी और जिओ क्लाउड का फ्री सब्सक्रिप्शन भी देती है.

Jio का 249 रुपये वाला प्लान 

इस प्लान में आपको 23 दिनों के लिए कुल 46GB डेटा मिलता है यानी प्रतिदिन आप 2GB डेटा का लाभ ले सकते हैं. इसके साथ ही किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रति दिन 100 एसएमएस और जिओ टीवी, जिओ सिनेमा समेत जिओ सिक्योरिटी और जिओ क्लाउड का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement