Advertisement

हर महीने खर्च करें मात्र 100 रुपये और पूरे साल मुफ्त में करें बातें, साथ में 3GB डेटा और SMS फ्री

BSNL के इस प्लान में आपको न सिर्फ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बल्कि फ्री डेटा और एसएमएस का भी लाभ मिलेगा.

हर महीने खर्च करें मात्र 100 रुपये और पूरे साल मुफ्त में करें बातें, साथ में 3GB डेटा और SMS फ्री
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए टेलिकॉम कंपनियां लगातार नए-नए प्लांस ऑफर करती रहती हैं. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे अपनाकर आप साल भर के रिचार्ज से मुक्ति पा सकते हैं. इसके साथ ही इस प्लान में आपका मासिक खर्च मात्र 100 रुपये आएगा और आप अनलिमिटेड कॉलिंग से लेकर अन्य बेनिफिट्स का लाभ ले सकते हैं. 

हम जिस प्लान की बात कर रहे हैं वो भारत संचार निगम लिमिटेड यानी BSNL का प्लान है जिसमें आपको पूरे 12 महीने यानी 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इसके साथ इसमें डेटा और SMS का लाभ भी मिलता है और आपका महीने का खर्च मात्र 100 रुपये रहेगा. तो चलिए जानते हैं इस प्लान के बारे में सबकुछ...

कितनी है प्लान की कीमत 

BSNL के इस प्लान की कीमत 1198 रुपये है जिसमें आपको साल भर यानी 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इसके साथ ही इसमें वॉयस कॉलिंग के लिए प्रति महीने 300 मिनट्स, प्रति महीने 3GB डेटा और 30 SMS की सुविधा मिलती है. 

ऐसे हर महीने मात्र 100 रुपये होंगे खर्च

यह प्लान उन लोगों के लिए बेस्ट है जो अपने नंबर को एक्टिवेट रखना चाहते हैं और इसके साथ ही लिमिटेड कॉलिंग और डेटा का इस्तेमाल करते हैं. इसमें 12 महीने के लिए कुल 1198 रुपये खर्च होंगे यानी प्रति महीने आपका खर्च 100 रुपये होगा. इसके साथ ही इसमें प्रति महीने 3GB डेटा और 30 फ्री SMS का भी लाभ ले सकते हैं. इस हिसाब से मात्र 100 रुपये में आपका नंबर हर महीने एक्टिवेट रहेगा.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement