Advertisement

हर महीने दें 2,499 रुपये और घर ले आएं एक बार चार्ज में 150Km दौड़ने वाली ये धांसू बाइक, पढ़ें कहां मिल रही ऐसी डील

Revolt Motors ने अपने इलेक्ट्रिक बाइक RV400 के बुकिंग की शुरुआत कर दी है जिसे आप ऑनलाइन बुक कर सकते हैं.

हर महीने दें 2,499 रुपये और घर ले आएं एक बार चार्ज में 150Km दौड़ने वाली ये धांसू बाइक, पढ़ें कहां मिल रही ऐसी डील

Revolt RV400

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः Revolt Motors ने एक बार फिर अपने RV400 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के बुकिंग की घोषणा कर दी है. यह दूसरी बार है जब रिवोल्ट मोटर्स ने अपने RV400 इलेक्ट्रिक बाइक के बुकिंग की शुरुआत की है. यह दूसरी बार है, जब रिवॉल्ट मोटर्स को रतनइंडिया द्वारा एक्वॉयर किया गया है. कंपनी का दावा है कि पहले दोनों चरणों की बुकिंग में अच्छा रिस्पॉन्स मिला था.

Revolt RV400 इलेक्ट्रिक बाइक को 2,499 में बुक कर सकते हैं और इसके डिलिवरी की शुरुआत इस साल 31 मार्च से होगी. कंपनी के अनुसार पूरा रिजर्वेशन प्रॉसेस ऑलाइन कर दिया है. इसके साथ ही देश के 22 राज्यों में मौजूद 35 डीलरशिप से भी बाइक की बुकिंग की जा सकती है. 

टॉप स्पीड 85 किमी प्रति घंटा 

इस इलेक्ट्रिक बाइक में 3KW (मिड ड्राइव) का मोटर लगा है और इसमें 72V, 3.24 kWh लिथियम-आयन बैटरी दी गई है. इसके साथ ही इस इलेक्ट्रिक बाइक में MyRevolt कनेक्टिविटी ऐप भी मिलता है, जो जियोफेंसिंग, कस्टमाइज्ड साउंड, बाइक डायग्नोस्टिक्स, बैटरी स्टेटस, राइड डेटा जैसे फीचर्स का ऑप्शन मिलता है. इसके साथ ही इसकी टॉप स्पीड 
85 किमी प्रति घंटा है.

सिंगल चार्ज में मिलेगा 150Km का रेंज 

Revolt RV400 इलेक्ट्रिक बाइक में तीन अलग-अलग राइडिंग मोड मिलते हैं जिसमें Eco, Normal और Sport शामिल है. इसके साथ ही इसमें सिंगल चार्ज पर 150 किलोमीटर का रेंज मिलता है. तीनों राइडिंग मोड में अलग-अलग परफॉर्मेंस मिलते हैं. इसमें अपसाइड डाउन (USD) फ्रंट फोर्क्स और रियर में पूरी तरह से एडजस्ट होने वाला मोनोशॉक दिया गया है. इस बाइक के कीमत की बात की जाए तो Revolt RV400 की शुरूआती कीमत 1.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम और सब्सिडी से पहले) है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement