Advertisement

Apple Smartwatch ने अचानक पता लगा लिया ट्यूमर, आसानी से बची महिला की जान

Apple Watch पहने एक महिला के शरीर में एक भयंकर ट्यूमर का पता चला जिसके बाद आनन-फानन में उसका इलाज शुरू किया गया.

Apple Smartwatch ने अचानक पता लगा लिया ट्यूमर, आसानी से बची महिला की जान
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: ऐप्पल की स्मार्टवॉच को स्मार्टवॉच के लिहाज से सबसे बेहतरीन माना जाता है. इनको लेकर कई बार ये बात सामने आई हैं कि कंपनी की वॉचेस स्वास्थ्य की सटीक जानकारी देती हैं और कई लोगों के लिए जीवन रक्षक साबित हो रही है. हाल ही में एक मामला सामने आया था जहां Apple Watch ने बर्फीली नदी में फंसी एक महिला का जान बचाई थी. वहीं अब खबरें हैं कि एप्पल की इसी स्मार्टवॉच ने एक महिला के शरीर में ट्यूमर तक का पता लगाया है जो कि कंपनी की प्रतिष्ठा के लिए बेहतरीन खबर है. 

दरअसल एक रिपोर्ट के अनुसार क्यूपर्टिनो में एक महिला के शरीर में Apple Watch ने दुर्लभ ट्यूमर का पता लगाया है और फिर इसके जरिए महिला की जान बचाई जा सकी. जानकारी के मुताबिर 67 वर्षीय महिला किम दुर्की को घातक ट्यूमर को हटाने के लिए सर्जरी के लिए ले जाया गया था. 

लीक हुआ इस भारतीय ऐप का डाटा, बेची जा रही यूजर्स की निजी जानकारी

Apple Watch ने कई बार किया था अलर्ट

इसकी वजह यह थी कि उन्हें  उनकी स्मार्टवॉच द्वारा कई बार ट्यूमर होने का नोटिफिकेशन भेजा गया था. इन चेतावनियों ने उसे सूचित किया कि उसका दिल आलिंद फिब्रिलेशन (AFib) में है और इसके चलते ही महिला का इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां वॉच का यह दावा सही साबित हुआ. 

Snapdragon के सुपरफास्ट प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा iQOO का ये स्मार्टफोन, कैमरा भी होगा बिंदास 

दिल में बढ़ रहा था ट्यूमर 

आपको बता दें कि Apple Watch का प्रयोग करने वाली महिला के दिल की धड़कन अनियमित थी. इसलिए लगातार तीन रातों तक सूचना मिलने के बाद उसने पास के एक अस्पताल का दौरा किया. टेस्ट के बाद डॉक्टरों ने महिला के ह्रदय में एक मायक्सोमा पाया जो एक दुर्लभ तेजी से बढ़ने वाला ट्यूमर है जो रक्त के प्रवाह को कान तक सीमित कर सकता है और स्ट्रोक का कारण बन सकता है और ऐसी स्थिति में उनका इलाज शुरू कर दिया गया और आसानी से महिला का इलाज कर उनकी जान बचा ली गई.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement