Advertisement

'मिडिल ईस्ट की स्थिति पर हमारी नजर', खाड़ी देशों में हालात तनावपूर्ण हैं- जयशंकर, हमें भारतीयों की सुरक्षा की चिंता- जयशंकर, PM मोदी ने CCS की बैठक की थी- जयशंकर | भारत चाहता है बातचीत से हल निकले- जयशंकर, 'ईरान में भारतीय एंबेसी ने एडवाइजरी जारी की', ईरान में भारतीय एंबेसी काम कर रही-जयशंकर, संवाद और कूटनीति से हल निकले- जयशंकर, मिडिल ईस्ट देशों के संपर्क में हैं- जयशंकर, हेल्प लाइन नंबर जारी किए गए हैं- जयशंकर | विपक्ष के बर्ताव से देश का भला नहीं- रिजिजू, विपक्ष के प्रस्ताव पर चर्चा को तैयार-रिजिजू, हिम्मत है चर्चा करे विपक्ष- किरेन रिजिजू, 'विपक्ष के बर्ताव से देश का भला नहीं होगा', विपक्ष में चर्चा करने की हिम्मत नहीं- रिजिजू, ऐसी गैर जिम्मेदार पार्टी नहीं देखी- रिजिजू, विपक्ष के प्रस्ताव पर चर्चा के लिए तैयार- रिजिजू, विपक्षी सांसद लगातार नारेबाजी कर रहे हैं, विपक्ष के हंगामे के बाद कार्यवाही स्थगित, लोकसभा की कार्यवाही 3 बजे तक स्थगित | साकेत कोर्ट ने दो हफ्ते की अंतरिम जमानत दी, अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन को जमानत | कोलकाता में ममता के धरना स्थल पर हंगामा, PM की रैली के पोस्टर लेकर पहुंचे BJP कार्यकर्ता, TMC की तरफ से FIR दर्ज की जाएगी- ममता | CM रेखा भी PM मोदी से मिलने पहुंचीं, संसद में दोनों की PM से मुलाकात, PM मोदी से मिलने पहुंचे अमित शाह, लोकसभा में PM ऑफिस में बड़ी बैठक

Apple Diwali Offer: आईफोन, आईपैड, ऐप्पल वॉच समेत सभी पर 7,000 रुपये की छूट

Apple वर्तमान में दिवाली के लिए एक स्पेशल ऑफर चला रहा है जहां iPhone, iPad, Apple Watch सहित सभी प्रोडक्ट्स पर 7,000 रुपये की छूट दे रहा है.

Apple Diwali Offer: आईफोन, आईपैड, ऐप्पल वॉच समेत सभी पर 7,000 रुपये की छूट
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अक्टूबर का महीना भारतीयों के बीच सबसे पसंदीदा है क्योंकि इस महीने से देश में फेस्टिव सीजन शुरू हो जाता है. इस महीने में ही देश का सबसे बड़ा त्योहार दिवाली भी आता है. इस मौके पर देशभर के बाजार, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स सज जाते हैं. नए-नए प्रोडक्ट्स और उन एक्साइटिंग ऑफर्स की भरमार भी इसी मौके से शुरू होती है. दिवाली को भव्य तरीके से मनाने के अलावा, दुनिया भर में उत्साहित भारतीय भी खुशी के मौके पर बड़ी खरीदारी करना पसंद करते हैं क्योंकि यह एक शुभ समय माना जाता है. खरीदारी के इस अनुभव को सफल बनाने के लिए, कई ई-कॉमर्स वेबसाइट, रिटेल दिग्गज नए तकनीकी उत्पादों पर बड़े पैमाने पर ऑफर और डील्स दे रहे हैं. 

यदि आप Apple में अपग्रेड करना चाह रहे हैं, तो यह आपके लिए सही समय हो सकता है क्योंकि टेक दिग्गज खुद अपने सभी उत्पादों पर भारी छूट दे रहा है. Apple वर्तमान में दिवाली के लिए एक स्पेशल ऑफर चला रहा है जहां वह iPhone, iPad, Apple Watch और अन्य सहित सभी प्रोडक्ट्स पर 7,000 रुपये की छूट दे रहा है. यह ऑफर केवल सीमित समय के लिए है और ऐप्पल पेमेंट करने में भी काफी फ्लेक्सिबिलिटी भी दे रहा है. 

Dhanteras 2022 से 48 घंटे पहले 500 रुपये सस्ता हुआ सोना, चांदी 56,000 से नीचे

ऑफ़र का लाभ कैसे उठाएं
Apple का स्पेशल ऑफर केवल HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड और अमेरिकन एक्सप्रेस कार्ड वाले यूजर्स के लिए मान्य है.

अगर आपके पास ये कार्ड हैं, तो आपको ऐप्पल के सभी उत्पादों पर 7 प्रतिशत यानी 7000 रुपये तक की तत्काल छूट मिलेगी.

हालांकि, यह ऑफर सिंगल या मल्टीपल आइटम्स पर लागू है जो 41,900 रुपये के न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू को पूरा करते हैं.

इसके अलावा, आप Apple के ट्रेड-इन ऑफर का भी लाभ उठा सकते हैं और Apple के नए iPhone 14 पर 58,000 रुपये तक का आनंद ले सकते हैं, जिसकी कीमत 128GB मॉडल के लिए 79,900 रुपये है.

अगले 12 दिनों में 8 दिन बंद रहने वाले बैंक, अक्टूबर में यहां देखें बैंक हॉलिडे लिस्ट

ट्रेड-इन डील का आनंद लेने के लिए, आपके स्मार्टफोन को एक्सचेंज ऑफर के योग्य होने के लिए काम करने की स्थिति में होना चाहिए.

Apple के पास नए लॉन्च किए गए iPhone 14 सीरीज़, iPhone 13 सीरीज़, AirPods, Apple Watch, AirTag और बहुत कुछ आकर्षक उत्पाद हैं. Apple दिवाली ऑफर 24 अक्टूबर को खत्म हो रहा है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement